bigg boss
- फोटो : bigg boss
टास्क में सुरभि की तलवार रोहित, दीपिका की मेघा धाडे, रोमिल की जसलीन और दीपक की तलवार करणवीर बोहरा पकड़ते हैं। बता दें कि इस टास्क की संचालक सोमी खान थीं। लेकिन आखिर में रोमिल और दीपक ही कैप्टेंसी के लिए लड़ते नजर आते हैं। गौरतलब है कि रोमिल और दीपक की दोस्ती घर में काफी मजबूत बताई जाती है जिसमें अब बड़ी दरार आ गई है। टास्क का कोई फैसला ना आने पर बिग बॉस एक बार फिर टास्क रद्द कर दिया और इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट कैप्टन नहीं बनेगा।