फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: श्रीसंथ के गे बोलने पर भड़का ये नया कंटेस्टेंट, बोला- 'चप्पल उतारकर मारूंगा मुंह पर'

Sun, 28 Oct 2018 02:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले टीवी एक्टर रोहित सुचांती को लेकर सलमान खान ने वीकेंड का वार में श्रीसंथ को तगड़ी फटकार लगाई। श्रीसंथ को सलमान खान के साथ-साथ रोहित सुचांती के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। असल में जिस दिन रोहित की घर में एंट्री हुई थी, उस दिन श्रीसंथ ने रोहित के सेक्सुअल ओरियंटेशन पर सवाल खड़ा किया था और उनका मजाक उड़ाया था रोहित का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने सबके सामने श्रीसंथ को चप्पल मारने तक की धमकी दे डाली। 
विज्ञापन

2 of 5
salman and Sreesanth - फोटो : twitter
हालांकि श्रीसंथ रोहित पर गुस्सा नहीं हुए और मुस्कुराते रहे। असल में उनके पास अपने बचाव में कुछ भी कहने को नहीं था, जिस कारण उन्होंने चुप रहने में ही अपनी भलाई समझी। रोहित सुचांती बल्कि रोमिल और दीपक भी श्रीसंथ पर गुस्सा उतारते दिख रहे हैं। बता दें कि वीकेंड का वार में सलमान घरवालों से किसी एक सदस्य का नाम पूछते हैं जो घर में सबसे बड़ा खलनायक है। इस पर घरवालों ने दीपक का नाम लिया लेकिन सलमान ने श्रीसंथ को ही घर का सबसे बड़ा खलनायक माना।

Salman Ne lagaayi #Sreesanth ke Girte hue Level Pe #Lagaam

As revealed last night, HMs choose #Deepak for Villian Chair, But Salman Changed it to #Sree pic.twitter.com/QeEc3lSAav

— The Khabri (@TheKhbri) October 27, 2018
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
इसके बाद घरवालें एक-एक कर श्रीसंथ पर आरोप लगाते हैं। दीपक ने बताया कि श्रीसंथ ने उन्हें रोड से पैसे उठाने वाला शख्स बताया। साथ ही उन्हें माइक पर हाथ रख गाली भी दी। इस पर सलमान ने श्रीसंथ से पूछा कि उन्हेें किस बात का इतना घमंड है।

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
सलमान के सवाल का जवाब देते हुए श्रीसंथ कहते हैं यह उनका एटिट्यूड है। वहीं, शो में एक वीडियो भी दिखाई जिसमें श्रीसंथ ने वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले रोहित सुचांती को लेकर होमोफोबिक कमेंट भी किया। इस पर भी सलमान ने श्रीसंथ को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : self
आखिर में आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनूप, सृष्टि, सुरभि और सबा नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन होने वाला है। इससे पहले भी घर में डबल एविक्शन हुआ था जिसमें निर्मल सिंह और कृति- रोशमी की जोड़ी बाहर हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें