बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में टॉप चार कंटेस्टेंट में जगह बनाने वाली रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने शो में अपने निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री लेने वाले अरहान खान उनके ब्वॉयफ्रेंड थे लेकिन शो में आने के बाद रश्मि को अरहान के बारे में कई बातें पता चली जिसके बाद उन्होंने अरहान से ब्रेकअप कर लिया।