बिग बॉस 11 में जीत की जद्दोजहद में लगे चारों फाइनलिस्ट के लिए अब सोचने के लिए कोई वक्त नहीं बचा है। क्योंकि कल यानि 14 जनवरी को इस बात का फैसला हो जाएगा कि आखिर कौन है शो का असली विनर लेकिन इससे पहले ये जानने लें कि इस कंटेस्टेंट ने ईनामी राशि अपने नाम कर ली है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
बता दें कि घर में दो दिन चले विकास सिटी टास्क में विकस ने तानाशाह बन शो की ईनामी राशि में से 6 लाख रुपये की जीत लिए हैं। शो की ईनामी राशि 50 लाख रुपये हैं जो घटकर 44 लाख रुपये हो गई है। यदि विकास सिटी में हिना खान को भी हरा देते तो वे 9 लाख रुपये जीत जाते।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss
घर में हुए विकास सिटी टास्क में विकास को तानाशाह बनने का मौका बीबी मतलबी टास्क जीतने के बाद मिला। बीबी मतलबी टास्क की संचालक घर से बेघर हुई और मेहमान के तौर पर दोबारा शो में आईं अर्शी खान थी। इस टास्क में जीत हासिल कर विकास ने तानाशाह का किरदार निभाया।
4 of 5
Bigg Boss 11
बता दें कि शो में वोटिंग लाइन अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि शिल्पा और हिना वोट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं घर में मास्टरमाइंड के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता इस रेस से बाहर हैं।
खबर है कि शो के फिनाले की तैयारियां जोरों से चल रही है। फिनाले में हितेन और अर्शी खान भी जबरदस्त परफोर्मेंस देने वाले हैं। वही्ं, शो को पिछले सात साल से संभाल रहे सलमान खान भी अपनी डांस परफोर्मेंस से सबका दिल जीतने वाले हैं।