करण जौहर, बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन इस साल नहीं आने वाला है। अगस्त में शुरू होने वाला बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन अब प्रसारित नहीं किया जाएगा। हालांकि, इसके पीछे भी एक वजह है। मीडिया रिपोर्ट्स और बिग बॉस फैन क्लब द्वारा दी गई खबरों के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अगस्त में शुरू नहीं होगा। दरअसल, सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस 16 के खत्म होने के बाद इसका ओटीटी वर्जन शुरू किया जाएगा।