फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Ott: शमिता संग रिश्ते को लेकर राकेश ने जाहिर किए एहसास, बोले- मैंने हमेशा उसका साथ दिया और वो...

Sun, 12 Sep 2021 02:05 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
बिग बॉस के घर में राकेश बापट और शमिता शेट्टी की जोड़ी सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रही हैं। दोनों के बीच का ये बॉन्ड दर्शकों को खूब पसंद आ रहा था। लेकिन बिग बॉस ने जैसे ही घर में कंटेस्टेंट्स को बंधन से आजाद किया ये दोनों भी एक-दूसरे से जुदा हो गए। दिव्या को लेकर इन-दोनों के रिश्ते में मनमुटाव देखने को मिला। मेकर्स ने हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी किया था जिसमें शमिता शेट्टी राकेश बापट से लड़ाई के बीच काफी दुखी नजर आ रही हैं और नेहा भसीन से अपने दिल की बाते साझा कर रही हैं।

कोई उम्मीद नहीं देना चाहता

शमिता के बाद अब नेहा भसीन से बैठकर राकेश बापट ने भी अपने दिल की बात की उन्होंने कहा वो कोई उम्मीद नहीं देना चाहते। राकेश ने शमिता के साथ अपने रिश्ते पर प्रतिक्रिया जाहिर की। राकेश ने कहा, ‘मैं यहां पर आकर किसी भी रिश्ते में नहीं बंधना चाहता था। ये रिश्ता छोड़ो सबके साथ ऐसा होता है, लेकिन कुछ भी उम्मीद करने या किसी को उम्मीद देने के सख्त खिलाफ था मैं।
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
मैंने शमिता को पूरा सहयोग दिया

राकेश बापट ने अपने दिल की बात नेहा भसीन से कहते हुए कहा, ‘मैंने शमिता को पूरा-पूरा सहयोग दिया। जब-जब वो भावनात्मक रूप से टूटीं मैं हमेशा उनके लिए वहां पर खड़ा रहा’। राकेश ने आगे कहा, ‘हर वक्त वो मुझसे ये उम्मीद नहीं कर सकती कि मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूं। मैं भी चाहता हूं बदले में वो भी मेरा साथ दें और मेरे साथ हमेशा खड़ी हों’।

 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
चेहरे से दिखाता नहीं इसका मतलब ये नहीं टूटा नहीं

राकेश इस प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं, ‘क्योंकि मैं दिखाता नही हूं कि मैं अंदर से टूट चुका हूं, इसके ये मतलब नहीं है कि मेरे अंदर कुछ चल नहीं रहा है। क्योंकि मैं चेहरे से स्ट्रॉंग हूं, उसका ये मतलब नहीं है कि मैं अंदर से टूटा नहीं हूं। मैंने शमिता को कहा था कि दो टूटे लोग आए हैं यहां पर, साधारण सी बात है चिंगारी तो लगेगी ही’।

4 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
शमिता ने कहा दिव्या के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है

हाल ही में नेहा भसीन से अपने दिल की बात करते हुए शमिता ने कहा था, ‘राकेश के दिल में दिव्या के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है। अगर कनेक्शन नहीं होता तो शायद वो दिव्या के पास जाता। ये एक हफ्ते में जो कुछ भी मैंने देखा है ये बिलकुल भी अच्छा नहीं था। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है मैं उसके पीछे जा रही हूं लेकिन उसे कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा। बहुत ज्यादा दिल दुखा है’।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
दिव्या बनी शमिता-राकेश के झगड़े की वजह

शमिता शेट्टी और राकेश का रिश्ता अब प्रशंसकों को भी काफी कनफ्यूज कर रहा है। शो में इन दोनों के बीच का ये लगाव दोस्ती से कई बढ़कर दिखाई देता है। शमिता शेट्टी कभी-कभी राकेश बापट को लेकर पोजेसिव नजर आती हैं। दरअसल शमिता शेट्टी को राकेश बापट और दिव्या अग्रवाल का बात करना बिलकुल भी पसंद नहीं है। यही वजह है कि इन दोनों के बीच बिग बॉस के घर में बीती रात गहरी लड़ाई देखने को मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें