फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार हुआ इकरार हुआ है: शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने लगाई अपने रिश्ते पर मुहर, हाथों में हाथ डाले पहुंचे डेट पर

Sat, 25 Sep 2021 02:06 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राकेश बापट - फोटो : Instagram
शमिता और राकेश बापट बिग बॉस ओटीटी के सबसे चर्चित जोड़ी रही है। दोनों को फैंस ने शारा का हैश टैग दिया, इसी के साथ दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया गया। दोनों का रिश्ता भले ही दोस्ती से शुरू हुआ हो, लेकिन दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं ये बात खुद इन दोनों ने बिग बॉस ओटीटी में कुबूल की थी। इसी के साथ दोनों ने ये कहा था कि जब घर से बाहर आएंगे तो वो इस पर जरूर विचार करेंगे। हाल ही में इन दोनों को एक साथ डेट पर भी देखा गया। जहां दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए।

अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

भले ही ये दोनों अपने मुंह से अपना रिश्ता स्वीकार न करें लेकिन इनकी तस्वीरें इनके प्यार को साफ-साफ बयां कर रही हैं। बीते दिनों डिनर डेट पर पहुंचे राकेश बापट और शमिता शेट्टी को पपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया इन दोनों को साथ में देखकर इनके प्रशंसक भी काफी खुश हुए लेकिन इनकी तस्वीरें देखकर यही लग रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश बापट ने साझा की तस्वीरें

दरअसल राकेश बापट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ये दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में इन दोनों का सिर्फ हाथ दिख रहा है। तस्वीर को साझा करते हुए राकेश ने लिखा, ‘तुम और मैं’ शारा। इसी के साथ उन्होंने इस तस्वीर पर दिल वाला इमोजी लगाया। इस तस्वीर को देखकर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दोनों नें अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है।

विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी- राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया के सामने भी एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे

बीते दिनों जब ये दोनों डेट पर गए तो उस दौरान दोनों को पपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। दोनों इस दौरान एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आए। शमिता शेट्टी ने इस दौरान स्किन कलर की टाइट फिटेड स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना था। तो वहीं ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में राकेश बापट भी बेहद हैंडसम नजर आए। शमिता काफी स्माइल करती हुईं भी नजर आईं।

4 of 5
रिद्धि डोगरा-राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के रिश्ते से खुश हैं एक्स-वाइफ रिद्धि डोंगरा
 
रिद्धि ने राकेश और शमिता की करीबियों पर खुशी जाहिर की है। रिद्धि ने कहा है कि यदि इस रिश्ते से राकेश खुश हैं तो वह भी खुश हैं। एक मीडिया बातचीत में रिद्धि डोगरा ने कहा, 'यदि राकेश खुश हैं तो मैं भी खुश हूं। यह उनका निजी मामला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
एक-दूसरे को समझने की कर रहे हैं कोशिश

राकेश बापट ने कहा कि वो और शमिता शेट्टी एक-दूसरे को जानने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अच्छे दोस्त हैं। इस तरह के मामलों को दिल के साथ ही थोड़ी सावधानी से निपटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी दोस्ती इससे आगे बढ़ती है तो वह इस बारे में जरूर बतायेंगे। यह पहली बार नहीं है, जब राकेश बापट शमिता शेट्टी के लिए अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें