फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS: किस करते पकड़े गए मनु और मोनालिसा, क्लास लेने आएंगे दोनों के मंगेतर

Fri, 02 Dec 2016 10:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ना जाने मोनालिसा और मनु पंजाबी को क्या हुआ है। बार बार वो ऐसी हरकतें कर रहे हैं कि घरवालों को शर्म आने लगी है। सभी ने देखा है कि बिग बॉस के घर में शुरुआत से ही मोनालिसा और मनु पंजाबी एक दूसरे के करीब आने लगे लेकिन तब किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि बात इतनी आगे तक बढ जाएगी कि ये अपनी सारी हदें पार कर बैठंगे।
विज्ञापन

BIGG BOSS:किस करते पकड़े गए मनु और मोनालिसा, क्लास लेने आएंगे दोनों के मंगेतर

2 of 5
कुछ वक्त पहले दोनों को बीच कुछ नजदीकियां देखी गईं और अब फिर से दोनों एक दूसरे के इतना करीब आ गए कि घर के बाकी सदस्यों को असहज महसूस होने लगा। एक तरफ जहां घर में लड़ाई-झगड़े चालू हैं वहीं दूसरी ओर मनु और मोनालिसा रोमांस में बिजी हैं। 
विज्ञापन

BIGG BOSS:किस करते पकड़े गए मनु और मोनालिसा, क्लास लेने आएंगे दोनों के मंगेतर

3 of 5
दोनों कॉमन एरिया में थे जहां मनवीर गुर्जर भी थे। दोनों के बीच बातें चल रहीं थी और बातें होते होते इस लेवल तक पहुंची कि मोनालिसा और मनु ने धीरे धीरे एक दूसरे करीब आना शुरु कर दिया। मनवीर भी इस स्थिति को भांप रहे थे लेकिन उन्हें उसका अंदाजा नहीं था जो अगले पल हुआ। मोनालिसा मनु को किस करने लगीं और ये नजारा मनवीर ने देखा जिससे वो असहज हो गए। उन्हें समझ नहीं आया वो क्या करें।

BIGG BOSS:किस करते पकड़े गए मनु और मोनालिसा, क्लास लेने आएंगे दोनों के मंगेतर

4 of 5
घरवालों को मोनालिसा और मनु के बीच बढती नजदीकियां रास नहीं आ रही हैं। घरवाले क्या खुद मनु और मोनालिसा के मंगेतर इस पर सवाल उठा चुके हैं। कहा जा रहा है कि अब इन दोनों की क्लास लेने के लिए उनके रियल लाइफ पार्टनरों को शो पर बुलाया जाएगा। जब मोनालिसा का अपने मंगेतर से और मनु का अपनी गर्लफ्रेंड से आमना सामना होगा तब शायद मनु और मोनालिसा के रिश्ते की सच्चाई सभी के सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

BIGG BOSS:किस करते पकड़े गए मनु और मोनालिसा, क्लास लेने आएंगे दोनों के मंगेतर

5 of 5
वैसे आप सभी को क्या लगता है? क्या मनु और मोनालिसा के बीच ये नजदीकियां पब्लिसिटी बटोरने के लिए हैं? देखते हैं कि इन दोनों के बीच बढती नजदीकियों को लेकर सलमान कुछ बोलते हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें