फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS: आप ही बताइए क्या 'छक्का' गाली है?

Tue, 15 Nov 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
'बिग बॉस' के घर में जहां हाल ही में स्वामी ओमजी और मनु पंजाबी के बीच मोनालिसा के साथ छेड़छाड़ को लेकर घमासान देखने को मिला, वहीं मनवीर गुर्जर और रोहन मेहऱा के बीच भी कुछ इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। नौबत यहां तक आ गई कि मनवीर ने रोहन को 'छक्का' तक कह दिया।

हालांकि कई दर्शकों को लग रहा है कि 'छक्का' कहना गाली नहीं है, लेकिन रोहन ने 'छक्का' कहे जाने पर रोष व्यक्त किया है।

आइए जानते हैं कि मनवीर ने किन हालातों में रोहन को ऐसी अप्रिय बात कही।
विज्ञापन

BIGG BOSS: घर में भयंकर घमासान, मनवीर गुर्जर ने रोहन मेहरा को कहा 'छक्का'

2 of 5
दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को एक नया लग्जरी टास्क दिया और इसी टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि रोहन मेहरा और मनवीर गुर्जर के बीच लड़ाई शुरु हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते यहां तक पहुंच गई कि मनवीर ने रोहन को छक्का कह दिया। इसके बाद रोहन आगबबूबला हो गए और उन्होंने भी मनवीर को खूब खरी-खोटी सुनाई और कह दिया कि वो 'फेक' हैं।
विज्ञापन

BIGG BOSS: घर में भयंकर घमासान, मनवीर गुर्जर ने रोहन मेहरा को कहा 'छक्का'

3 of 5
इसके बाद तो जैसे मनवीर के तेवर ही बदल गए। उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ कि रोहन ने उन्हें इस तरह सुना दिया। इसके बाद तो उन्होंने अपना माइक तक निकालकर फेंक दिया और पहनने से इंकार कर दिया। लड़ाई को इस तरह बढते हुए देखकर बिग बॉस ने दोनो को कन्फेशन रूम में बुलाया, लेकिन वहां भी दोनों ने लड़ना नहीं छोड़ा। इसके बाद बिग बॉस ने मनवीर को अपना माइक पहनने के लिए कहा लेकिन मनवीर मानने को तैयार नहीं थे। पर बिग बॉस के कड़े आदेश को मनवीर को मानना पड़ा और फिर उन्होंने अपना माइक पहन लिया।

BIGG BOSS: घर में भयंकर घमासान, मनवीर गुर्जर ने रोहन मेहरा को कहा 'छक्का'

4 of 5
बिग बॉस के घर में शुरुआत से ही लड़ाई-झगड़े का माहौल देखने को मिला है लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह की हरकतें घरवाले कर रहे हैं वो बेहद शर्मनाक है। खैर अब देखना ये होगा कि मनवीर और रोहन की लड़ाई यहीं खत्म हो जाती है या फिर गंभीर रूप लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BIGG BOSS: घर में भयंकर घमासान, मनवीर गुर्जर ने रोहन मेहरा को कहा 'छक्का'

5 of 5
आने वाले समय में भी बिग बॉस के घर में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिलने वाले हैं। लेकिन देखते हैं कि वीकेंड के वार में सलमान इस हफ्ते की दो बड़ी लड़ाईयों को लेकर क्या एक्शन लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें