'बिग बॉस' द्वारा दिया 'टिकट टू फिनाले' टास्क बाकी घरवालों के लिए कैसा रहा, ये तो पता नहीं लेकिन इस टास्क ने मनवीर गुर्जर की जिंदगी ही बदल दी। दरअसल इस टास्क के अंतर्गत मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी को बिग बॉस ने एक मॉल भेजा ताकि वो वहां जाकर अपने लिए ज्यादा से ज्यादा वोट जुटा सकें।
विज्ञापन
2 of 5
लेकिन जब मनवीर और मनु पंजाबी मॉल पहुंचे तो वहां फैंस की भीड़ थी जो उनके लिए चीयर कर रही थी और ये देखकर दोनों बेहद खुश हुए। लेकिन मनवीर तब अवाक रह गए जब एक लड़की ने उनसे किस की डिमांड कर डाली।
विज्ञापन
3 of 5
मनवीर पहले तो सकपकाए, उन्हें लगा शायद वो लड़की उन्हें किस करना चाहती है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वो लड़की चाहती है कि मनवीर उसे किस करें, तो वो हिचकिचाने लगे। लेकिन हिम्मत करके उन्होंने अपनी उस फैन की ख्वाहिश पूरी कर दी।
4 of 5
मनवीर ने ये किस्सा जब घर में वापस आकर सुनाया तो सभी ने उनकी खूब खिंचाई की और मनवीर शरमा गए। इतना ही नहीं, मनवीर के लिए एक और सरप्राइज इंतजार कर रहा था।
टिकट टू फिनाले टास्क के मुताबिक जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वो शो का पहला फाइनलिस्ट बनेगा और इसमें भी मनवीर विजयी साबित हुए। यानि 'बिग बॉस 10' के फाइनल में पहुंचने वाले पहले प्रतिभागी मनवीर गुर्जर हैं।