बिग बॉस 11 के घर में पुनीश और बंदगी अपनी लव स्टोरी की वजह से चर्चा में हैं। डेढ़ सौ कैमरे के बीच रहते हुए भी दोनों को जब भी मौका मिला तो एक-दूसरे के साथ मेक आउट करते नजर आते हैं। बिग बॉस ने पिछले कुछ एपिसोड में ऐसे सीन टेलीकास्ट भी किए।
विज्ञापन
2 of 7
बंदगी
पुनीश-बंदगी को सुपरस्टार होस्ट ने इस चीज के लिए मना भी किया लेकिन दोनों को अब कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों एक ही बेड पर सोते हैं। किस करते हैं। एक साथ वॉशरूम जाते हैं और घर के अदंर ही कपड़े उतारने की बात करते हैं।
पढ़ें- फिर बिगड़ी दिलीप कुमार की तबीयत, डॉक्टरों ने घर पर आराम करने को कहा
विज्ञापन
3 of 7
बिग बॉस
इसके अलावा अपने इन खास पलों के बारे में दोनों खुलकर बात करते भी नजर आते हैं। दोनों का प्यार इतना बढ़ गया है कि पुनीश बंदगी एक-दूसरे के लिए काफी प्रोटेक्टिव हो गए हैं। जब बंदगी को काल कोठरी में बंद किया गया था तो पुनीश देवदास हो गए थे।
Part 1 : Bandgi demands a breakup Follow @biggbossinsta
A post shared by BIGG BOSS (OFFICIAL) (@biggbossinsta) on Nov 27, 2017 at 10:55pm PST
4 of 7
बिग बॉस
कुछ समय पहले तक तो पुनीश और बंदगी के किस सीन से एपिसोड खत्म होता था। लेकिन अब बिग बॉस ने फैसला किया है कि वो ऐसे कोई भी सीन नहीं दिखाएंगे। क्योंकि इससे पहले जब ये सीन दिखाए जा रहे थे तो दर्शकों ने आपत्ति जताई थी। साथ ही शो का टाइम 11 बजे करने को कहा था।
Part 2: Bandgi demands a breakup Follow @biggbossinsta
A post shared by BIGG BOSS (OFFICIAL) (@biggbossinsta) on Nov 27, 2017 at 11:00pm PST
विज्ञापन
5 of 7
बिग बॉस
इस तरह के कंटेंट को दिखाने की इजाजत इंफर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री नहीं देती है। समय बदलने के डर से मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो अब बिग बॉस में इस तरह का कोई कंटेंट नहीं दिखांएगे। इससे पहले सलमान ने शो के बीच चलने वाले कंडोम ऐड को भी हटवा दिया था।
विज्ञापन
6 of 7
बिग बॉस
बता दें कि इससे पहले के सीजन में तनीशा मुखर्जी और अरमान कोहली ने भी किस किया था। लेकिन पुनीश और बंदगी जैसी करीबियां घर के अंदर अभी तक किसी भी कपल की देखने को नहीं मिली हैं। दोनों को किसी की भी परवाह नहीं है।
बता दें कि इससे पहले के सीजन में तनीशा मुखर्जी और अरमान कोहली ने भी किस किया था। लेकिन पुनीश और बंदगी जैसी करीबियां घर के अंदर अभी तक किसी भी कपल की देखने को नहीं मिली हैं। दोनों को किसी की भी परवाह नहीं है।