फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: करणवीर और रोमिल-निर्मल में से होगा एक कंटेस्टेंट घर से बेघर, सलमान लेंगे घरवालों की क्लास

Fri, 21 Sep 2018 07:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TV Show
बिग बॉस में कल रात यानी 22 सितंबर को वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान हाजिर होंगे। जहां घर का बड़ा गुनहगार चुना जाएगा। बिग बॉस के घरवालों की आमसहमति के चलते करणवीर बोहरा और निर्मल-रोमिल को कालकोठरी में पूरे समान के साथ भेज दिया गया है। बता दें कि शो के मुताबिक अगले हफ्ते इनमें से एक घर से बेघर होगा....

बिग बॉस के चौथे दिन रात को सौरभ पटेल से दीपक ये कहते नजर आए हैं कि जैसे खाने के बाद जरूरी है पानी का लोटा, ऐसे ही संगीत के लिए जरूरी है अनूप जलोटा। वहीं, कैप्टन कृति ने किचन में सबा पर हुकुम चलाना शूरू कर दिया है। कृति ने सबा से किचन में से एक चम्मच लाने को कहा जिसपर सबा ने करारा जवाब देते हुए कहा कि कृति तुम महारानी नहीं हो अपने आप चम्मच ले लो.....
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
TV Show
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 को एक हफ्ता होने वाला है और घर में दो टास्क भी हो चुके हैं। ऐसे में अगले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए घर के 3 कंटेस्टेंट्स को सीधे-सीधे नॉमिनेट किया गया है। इसमें कॉमनर जोड़ी रोमिल-निर्मल के साथ करणवीर बोहरा का नाम भी शामिल है।

बता दें कि इन तीनों कंटेस्टेेट्स को कालकोठरी की सजा भी मिलेगी। बिग बॉस के ये ऐलान करने के बाद से ही करणवीर बहुत परेशान हैं। दरअसल, करणवीर को उनके क्साल वाले बयान के चलते सीधे नॉमिनेट कर कालकोठरी की सजा का पात्र माना गया है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 12
वहीं, रोमिली और निर्मल की हरियाणवी जोड़ी भी बिग बॉस के इस फैसले से हैरान परेशान है। खेल के मुताबिक इस वीकेंड का वार में किसी भी कंटेस्टेंट के बाहर होने की संभावना नहीं है। इसका सीधा सा मतलब है कि अगले हफ्ते करणवीर बोहरा और निर्मल-रोमिल में से कोई बाहर होगा। 

4 of 5
Bigg boss 12
आज रात 21 सितंबर के एपिसोड की बात की जाए तो घर में कैप्टेंसी की कमान संभाल रही कृति और रोशमी घर में हुकुम चलाती दिखेंगी। कृति घर में सबा खान पर काम को लेकर अपना जोर जमाती दिखेंगी तो वहीं सबा भी इसके जवाब में कृति की बातों को नजरअंदाज करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TV Show
इस वक्त बिग बॉस के घर का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है। जिस चीज के लिए बिग बॉस जाना जाता है वो धीरे-धीरे शो में देखने को मिल रही है। घर में खान सिस्टर्स  सबा और सोमी आज रात घर में बड़ा उलटफेर करती दिखाई देने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें