बिग बॉस के घर में इन दिनों खूब लव स्टोरीज देखने को मिल रही हैं। एक तरफ जहां मोनालिसा और मनु पंजाबी के बीच खूब प्यार की पींगे देखने को मिल रही हैं वहीं दूसरी ओर बानी और गौरव चोपड़ा के बीच भी कुछ पक रहा है। तभी तो गौरव चोपड़ा ने सभी लोगों के सामने बानी को प्रपोज कर दिया और उनका दिल मांग लिया।
विज्ञापन
BIGG BOSS: गौरव को बानी किया प्रपोज, देखें VIDEO
2 of 5
गौरव चोपड़ा के इस अवतार को देखकर घर के सभी लोग हैरान थे क्योंकि अभी तक सभी का ध्यान मोनालिसा और मनु पंजाबी के बीच बढती नजदीकियों पर था लेकिन गौरव चोपड़ा के प्रपोजल ने घर में एक नया धमाका कर दिया और इससे खुद बानी भी हैरान रह गईं। लेकिन हैरानी से ज्यादा वो मन ही मन काफी खुश दिखीं। शायद कहीं ना कहीं उनके मन में भी गौरव चोपड़ा के लिए कुछ-कुछ होने लगा था।
विज्ञापन
BIGG BOSS: गौरव को बानी किया प्रपोज, देखें VIDEO
3 of 5
जिस तरह से बीते दिनों में बिग बॉस के घर में बानी और गौरव को एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते, बातें करतें यहां तक कि एक-दूसरे की मदद करते हुए देखा गया उससे तो यही लग रहा है कि इन दोनों के बीच काफी वक्त से कुछ चल रहा था।
BIGG BOSS: गौरव को बानी किया प्रपोज, देखें VIDEO
4 of 5
वैसे गौरव चोपड़ा ने बानी को जिस स्टाइल में प्रपोज किया वो वाकई देखने लायक था। हाल ही में 'बिग बॉस' का एक टीजर रिलीज किया गया जिसमें गौरव बानी से कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे आपका वोट नहीं चाहिए बस आपका दिल चाहिए। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं आपके दिल का ख्याल रखूंगा।
देखिए 'बिग बॉस' का नया टीज़र यहां:
Love is in the air for @Bani_j & @gauravchopraa! Watch here what's cooking between them! #BB10 #video https://t.co/l0u0eC4Hyn
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 10, 2016
गौरव के इस प्रपोजल पर बानी ने कुछ कहा तो नहीं पर वो मंद-मंद मुस्कुरा दीं। वैसे अब इस प्रपोजल और गौरव के प्यार में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं। लेकिन इतना जरुर है कि अब दर्शकों को 'बिग बॉस' के घर में दो-दो लव स्टोरी देखने को मिलेंगी।