फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर आईं शिल्पा की मां, तो अर्शी ने कहा 'वाहियात औरत', एक्स कंटेस्टेंट्स ने जमकर लताड़ा

Sat, 09 Dec 2017 05:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa shinde
बीते दो दिन 'बिग बॉस-11' का माहौल खुशनुमा रहा। जो कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते थे, वे भी एक दूसरे के परिवारवालों से इज्जत से पेश आते थे। सभी ने मिलकर ये फैसला कि वे कोई झगड़ा नहीं करेंगे। लेकिन 'द अर्शी खान' को लीक से हटकर चलने की आदत है, तो भला वो कैसे किसी की बातों में आ सकती थीं।

अर्शी खान ने ना तो घरवालों के फैसले की इज्जत रखी, ना घर आए मेहमान की। शो में जब शिल्पा शिंदे की मां आईं तो सभी घरवाले उनके पास चले गए लेकिन अर्शी सबसे दूर रसोई में जाकर बैठ गईं और शिल्पा को गालियां देने लगीं। उन्होंने शिल्पा को उनकी मां की मौजूदगी में ही 'वाहियात औरत' बोल डाला।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde
अर्शी खान की यह हरकत शो के फैन्स को नागवार गुजरी। लोगों का कहना है कि शिल्पा शिंदे की मां ने उन्हें 'अर्शी जी' कहकर पुकारा, लेकिन अर्शी ने उसका भी ख्याल नहीं रखा। शो की एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान ने कहा कि वह अर्शी खान की फैन थीं, लेकिन उनकी इस हरकत ने दिल तोड़ दिया है।
  Being entertaining is great but that doesn't take away from badtameezi.. arshi khan u lost a fan in last nites episode... Shilpa's mom was so graceful that she referred to u as arshiji n u called her daughter wahiyaat in front of her.. #shame 😡 — Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) December 8, 2017
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa and Arshi
वहीं शो की एक्स कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट ने अर्शी को 'बीमार औरत' कहा है- Arshi Ur a sick woman..ilaaj karao apna 🤬
Family episode is always so emotional..To watch and to experience !! It was heartbreaking when I had to keep rewinding everytime I wud rch my mom 😇😰
Loved Shilpa's mom for what she said 👌
Puneesh's father was cute too 😊#BB11 — Kishwer M Rai (@KishwerM) December 8, 2017

4 of 5
शिल्पा शिंदे - फोटो : SELF
वहीं टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने कहा कि अब उन्हें अर्शी खान को शो में देखने का मन नहीं कर रहा है। Jus saw last nite’s epi,Madam arshiji i was never ur fan but aap mujhe naapasand bhi nahi thi..lekin jab aapne ek maa ke saamne ussi ki beti ko ghatiya kaha toh ab aapko dekhne ka bhi mann nahi kar raha hai.. shilpa’s mom was too sweet.. made me cry too!! — Kamya Punjabi (@iamkamyapunjabi) December 8, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shinde
गौरतलब है कि अर्शी खान ने आरोप लगाया था कि शिल्पा शिंदे ने उनके पिता की बेइज्जती की थी, वे जब घर में आईं तो शिंदे अजीब सी शक्लें बना रही थीं। हालांकि शिल्पा ने अर्शी के पिता के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया, लेकिन अर्शी ने शिल्पा की मां की बेइज्जती जरूर कर दी, जो टीवी पर प्रसारित भी हुई। इस चीज को लेकर सलमान खान और अर्शी खान के बीच तीखी बहस भी शनिवार के एपिसोड में देखने को मिलेगी।
Bigg Boss 11: पांच डायलॉग्स बताते हैं कि ये शख्स अर्शी खान का भी बाप है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें