बिग बॉस और एमटीवी रोडीज जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके टीवी कलाकार प्रिंस नरूला इन दिनों गर्लफ्रेंड युविका चौधरी को लेकर काफी चर्चा मे हैं। छोटे परदे की यह स्टार जोड़ी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। इस बीच इन दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसे जानने के बाद प्रिंस के फैंस हैरान हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार इन दिनों युविका चौधरी अपनी शादी की तैयारी में लगी हुई हैं। प्रिंस के साथ अपने प्यार को मुकम्मल करने जा रही युविका शादी को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। इस बीच युविका ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि किस तरह से प्रिंस और वह बिग बॉस 9 के घर में मिले थे और कैसे इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी।
विज्ञापन
3 of 5
युविका ने प्रिंस की मां के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए यह बताया- 'मैं उस समय काफी हैरान थी जब प्रिंस के बिग बॉस के घर में रहते हुए उसकी मां मेरा हाथ मांगने मेरे घर गईं थीं। इसके बाद हम दोनों और भी ज्यादा करीब आ गए। अब हमने सोच-समझकर शादी करने का फैसला लिया है।'
4 of 5
वहीं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी की तारीख सामने आ चुकी है। दोनों 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि यह दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और अब जाकर इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। इस शादी को लेकर न सिर्फ दोनों एक्साइटेड हैं बल्कि इन दोनों के परिवार वाले भी काफी खुश हैं।
बिग बॉस 9 से शुरू हुई इन दोनों की प्रेम कहानी अब बिग बॉस सीजन 12 के शुरू होने पर परवान चढ़ने जा रही है। बिग बॉस के घर में पहले दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने और तीन महीने घर में रहने के दौरान ही प्रिंस ने युविका को प्रपोज भी कर दिया था।