फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस खत्म होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला से मिलने पहुंचे विकास गुप्ता, हुई ये खास बातचीत

Sat, 14 Mar 2020 12:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Shukla and Vikas Gupta - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 को खत्म हुए लगभग एक महीना खत्म हो गया है। शो में कई कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के दोस्त बने। तो कई कंटेस्टेंट्स की इतनी दुश्मनी हुई कि बाहर निकलने के लिए बाद एक दूसरे से मिलना तो दूर शक्ल तक नहीं देखना चाहते। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स इन दिनों री-यूनियन कर रहे हैं। शो से बाहर आते ही शहनाज गिल और पारस छाबड़ा तुरंत अपने नए शो से जुड़ गए। लेकिन अब लगता है कि शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला भी जल्द ही टेलीविजन पर दस्तक देने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Vikas Gupta - फोटो : twitter
ये चर्चाएं इसलिए उठ रही हैं क्योंकि बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता (जो कि पेशे से प्रोड्यूसर हैं) सिद्धार्थ से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इस मुलाकात के बारे में विकास ने खुद मीडिया को बताया है। विकास और सिद्धार्थ की मुलाकात की खबरों से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच जरूर कोई खिचड़ी पक रही है। सिद्धार्थ से मुलाकात के बाद विकास ने खुद इस मुलाकात के पीछे का राज खोला है।
विज्ञापन

3 of 5
vikas gupta
दरअसल विकास ने सिद्धार्थ से मुलाकात करने के बाद एक मीडिया हाउस से चर्चा की। इस चर्चा में विकास ने बताया कि वो सिद्धार्थ शुक्ला से मिलने उनके घर गए थे। दोनों ने इस दौरान फ्यूचर प्लान्स को लेकर चर्चा की है। विकास ने बताया, 'मैं सिद्धार्थ शुक्ला के घर बिग बॉस के बारे में बात करने नहीं बल्कि सिद्धार्थ के फ्यूचर प्लान्स के बारे में जानने गया था। एक दोस्त होने के नाते मेरे लिए जानना जरूरी थी कि सिद्धार्थ अब आगे क्या करने की सोच रहे हैं।'

4 of 5
Sidharth Shukla and Vikas Gupta - फोटो : twitter
गौरतलब है कि बिग बॉस सो के दौरान विकास गुप्ता और सिद्धार्थ के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। विकास गुप्ता की एंट्री शो में देवोलीना की जगह पर हुई थी। दरअसल देवोलीना शो के दौरान बीमार हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए बाहर भेजा गया था जिसके बाद शो में विकास की एंट्री हुई। शुरुआत में विकास को किसी ने पसंद नहीं किया। बाद में उनकी जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खूब जमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth Shukla and Shehnaz - फोटो : twitter
वहीं बात करें सिद्धार्थ शुक्ला की तो बिग बॉस में सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों की जोड़ी को आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। लेकिन शहनाज इन दिनों अपने दूसरे रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में व्यस्त हैं। इस शो के एपिसोड्स में भी सिद्धार्थ शुक्ला को देखा गया। शहनाज भी शो में सिद्धार्थ को काफी मिस करती कहती हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि विकास और सिद्धार्थ की मुलाकात क्या रंग लाती है।

पढ़ें: इस अभिनेत्री ने दुनिया को कहा अलविदा, 33 साल की उम्र में हार्टअटैक से हुआ निधन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें