बिग बॉस सीजन 10 में शर्मनाक हरकतें करने वाले स्वामी ओम को घर से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कैंप्टेंसी के टास्क के दौरान बानी और रोहन पर पेशाब फेंकी थी। जिसके चलते बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। लेकिन स्वामी ओम को अभी भी घर में लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
BIGG BOSS: स्वामी ओम ने दी धमकी- दो हफ्ते के अंदर वापस नहीं बुलाया तो...
2 of 5
swami om
स्वामी ओम उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बिग बॉस के घर से उन्हें दोबारा बुलावा आएगा। यहां तक कि वो बिग बॉस विनर बनने का ख्वाब भी देख रहे हैं। एक टीवी शो के इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद ये बात कबूली है।
विज्ञापन
BIGG BOSS: स्वामी ओम ने दी धमकी- दो हफ्ते के अंदर वापस नहीं बुलाया तो...
3 of 5
bigg boss
स्वामी ओम ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर दो हफ्ते के अंदर बिग बॉस ने नहीं बुलाया तो वे इस शो का फिनाले नहीं होने देंगे। इस पर उनसे पूछा गया कि क्या वो धमकी दे रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हां मैं धमकी दे रहा हूं।
BIGG BOSS: स्वामी ओम ने दी धमकी- दो हफ्ते के अंदर वापस नहीं बुलाया तो...
4 of 5
bigg boss
यहां उन्होंने ये भी साफ किया कि टास्क के दौरान उन्होंने पेशाब नहीं सिंपल पानी फेंका था। इसके बाद एंकर ने उनसे पूछा कि आपने शो में खुद उसे पेशाब बताया था तो अब पानी क्यों बता रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वो घर के विलेन थे तो उनकी स्ट्रेटजी भी वैसी ही होती थी।
BIGG BOSS: स्वामी ओम ने दी धमकी- दो हफ्ते के अंदर वापस नहीं बुलाया तो...
5 of 5
bigg boss
बता दें कि घर से बाहर आने के बाद स्वामी ओम ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सलमान खान को एक ISI एजेंट बताया था और कहा था कि उनके घर पर ड्रग्स सप्लाई होती हैं। वहीं सलमान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।