फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से निकलकर इतनी बदल गईं शहनाज गिल, ट्रांसफॉर्मेशन लुक देखकर पहचानना हुआ मुश्किल

Sun, 06 Sep 2020 08:14 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
बिग बॉस से निकलने के बाद कई कंटेस्टेंट की जिंदगी रातों रात बदल जाती है। वो हर घर में पहचाने जाने लगते हैं और उनकी पॉपुलरिटी में खूब बढ़ोतरी होती है। शो से बाहर आने के बाद इन कंटेस्टेंट के लुक में भी काफी बदलाव देखा गया है। आज हम इसी लिस्ट में बिग बॉस 13 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट में से एक शहनाज गिल की बात करने वाले हैं। शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें उनका लुक पहले से बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
बिग बॉस में रहते हुए शहनाज का वजन भी बढ़ा हुआ था। उन्होंने अपने वजन को काफी कम कर लिया है। अब वो पहले से ज्यादा स्लिम दिखने लगी हैं जिससे उनका लुक भी ग्लैमरस हो गया है।

4 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल को बिग बॉस से बहुत पॉपुलरिटी मिली। शो से पहले जहां वो केवल पंजाब में ही जानी जाती थीं वहीं अब पूरे देश के लिए वो एक जाना पहचाना चेहरा हैं। लोकप्रियता के मामले में शहनाज ने दूसरे कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज की लोकप्रियता का ही नतीजा रहा कि बिग बॉस के खत्म होने के साथ उन्हें चैनल की ओर से एक अन्य नया शो मुझसे शादी करोगे ऑफर हुआ। हालांकि शो दर्शकों को उतना रास नहीं आया। इसके अलावा शहनाज बिग बॉस के उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो 'भूला दूंगा' में नजर आ चुकी हैं। गाने को काफी पसंद किया गया। शहनाज के फैंस सिद्धार्थ के साथ उनकी जोड़ी को हमेशा पसंद करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें