टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 में नजर आ चुकीं कंटेस्टेंट नितिभा कौल इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में नितिभा ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिस पर लोगों ने उन्हें वजन कम करने की हिदायत दे डाली थी और अब वह फिर से अपनी एक फोटो को लेकर लोगों के भद्दे कमेंट्स का शिकार हो गई हैं।