फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर निकलते ही इस लड़की से मिलने पहुंचे लव, घर पर फैंस की भीड़ देख हुए हैरान

Tue, 09 Jan 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लव त्यागी
पिछले वीकेंड पर लव त्यागी बिग बॉस के घर से बाहर हो गए। मॉल में वोटिंग के बाद लव को सबसे कम वोट मिले और अब वो अपने घर पहुंच चुके हैं। दिल्ली ब्वॉय लव त्यागी बाहर आने के बाद अब एक सेलेब्रिटी बन गए हैं। वो जहां जा रहे हैं उन्हें एक सेलेब्रिटी की तरह ट्रीट किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
लव त्यागी
एविक्‍शन के बाद लव सीधा अर्शी खान और बंदगी कालरा से मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया पर तीनों की तस्वीर भी वायरल हुई। लव ने बंदगी के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। 
विज्ञापन

3 of 6
लव त्यागी
लव उस समय हैरान रह गए जब वो अपने घर दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही लव का भव्य स्वागत किया गया। फूलों की माला और बुके देकर लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई।

4 of 6
लव त्यागी
एयरपोर्ट पर मौजूद लव के फैंस ने कहा कि उनका बेघर होना ठीक नहीं था। मेकर्स ने जानबूझकर लव को बाहर किया। लव को विनर बनना चाहिए ‌था। फैंस ने लव के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन

5 of 6
लव त्यागी
बिग बॉस से निकलने के बाद लव की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि लव के साथ उनके परिवार को भी सेलेब्रिटी की तरह ट्रीट किया गया है। बता दें कि लव शो में सबसे ज्यादा बार नॉमिनेट हुए लेकिन फैंस ने हर बार उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लव त्यागी
लव बिग बॉस में पड़ोसी बनकर गए थे। लव को सबसे कमजोर कंटेस्टेंट माना जा रहा था। लेकिन देखते ही देखते वो टॉप 6 मे शामिल हो गए। घर में हिना और पुनीश उनके सबसे अच्छे दोस्त बने। अब ये कॉमन मैन सेलेब्रिटी बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें