फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम्या पंजाबी ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, दीपिका को कॉपी करती आईं नजर

Fri, 21 Feb 2020 04:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
kamya panjabi - फोटो : social media
अभिनेत्री काम्या पंजाबी बीते 10 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। काम्या पंजाबी की शादी में टेलीविजन इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां पहुंचीं थीं। इस मौके को खास बनाने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दुल्हन बनीं लाल जोड़े में काम्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शादी के 10 दिन बाद काम्या ने कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 6
kamya panjabi - फोटो : social media
शादी के दिन काम्या ने लाल रंग का हैवी लहंगा पहना था। लहंगे में जो वर्क किया गया है उस पर 'सदा सौभाग्यवती भव:' और 'काम्या वेड्स शलभ' लिखा हुआ है। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने शादी के दिन जो चुनरी पहनी थी उस पर भी 'सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 6
kamya panjabi - फोटो : social media
काम्या पंजाबी ने शादी के बाद कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में काम्या पंजाबी ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी थी तस्वीर में वो अपने पति के साथ पोज दे रही है, जहां दोनों परफेक्ट कपल के रूप में नजर आ रहे हैं।

4 of 6
kamya panjabi - फोटो : social media
मेहंदी की रस्म के दौरान की एक तस्वीर काम्या ने शेयर की। वो सोफे पर बैठीं मेहंदी लगवाई नजर आ रही हैं और खिलखिला रही हैं। काम्या ने हरे रंग की ड्रेस पहनी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
kamya panjabi - फोटो : social media
काम्या ने वेडिंग रिसेप्शन में गहरे हरे रंग का गोल्डन कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना था। हाथ में चूड़ा और माथे पर सिंदूर लगाए काम्या बहुत खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीर में काम्या सीढ़ियों पर बैठी पोज दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kamya panjabi - फोटो : social media
हल्दी की रस्म के दौरान काम्या की ये तस्वीर। उन्होंने व्हाइट और येलो कलर के कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी है। काम्या के गालों और हाथों पर हल्दी लगी हुई है।

फिजिक्स के टीचर थे ये अभिनेता,ऐसे करते थे गुजारा, अब कर रहे हैं आयुष्मान के साथ रोमांस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें