फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड रॉकी को नहीं बल्कि इस शख्स को समर्पित की हिना ने अपनी बोल्ड फोटो, जानें क्या है वजह

Mon, 05 Mar 2018 02:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी की स्टार बहू और बिग बॉस-11 की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान इन दिनों अपनी हॉट फोटो की वजह से काफी चर्चा में हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह हॉट फोटो अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को समर्पित न करके किसी और को समर्पित की है। अगली स्लाइड में जानें कौन है वह शख्स...
 
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान बिग बॉस सीजन 11 खत्म होने के बाद से अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं। वह खुद को फिट करने के लिए जिम में काफी मेहनत करती भी दिखती हैं। इस नई फोटो में उनकी फिटनेस काफी बेहतर दिख रही है। हिना ने यह फोटो अपने जिम ट्रेनर को समर्पित की है। 
विज्ञापन

3 of 5
बात करें हिना की फोटो की तो अपनी इस फोटो में वह रेड कलर का क्रॉप टॉप और ला फ्रंट ओपन स्कर्ट में नजर आ रही हैं। जिसमें उनका काफी हॉट एंड बोल्ड अंदाज दिख रहा है। हिना ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है, जिसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं। 

4 of 5
हिना ने ट्रेनर विक्की डोगरा को यह फोटो समर्पित करते हुए अपनी फिटनेस के लिए विक्की का शुक्रिया भी किया। साथ ही उन्होंने अपनी कैप्शन में विक्की को अपनी डाइट और एक्सरसाइज की जानकारी भी दी। उन्होंने लिखा कि ‘यह खास तौर पर तुम्हारे लिए है। मैं अपना खयाल रख रही हूं। मैं अच्छे से खा रही हूं और एक्सरसाइज भी कर रही हूं’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पता हो कि हिना खान बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आईं थीं। वह शिल्पा शिंदे के साथ बिग बॉस के फाइनल तक पहुंची थीं। हिना इसके अलावा टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बहू के किरदार में नजर आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें