कंगना रणौत द्वारा मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने पर महाराष्ट्र सरकार से उनका विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है। कंगना के बयान के बाद इस पर बहस का दौर भी जारी है। बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान जब इस मामले में एक टीवी डिबेट में अपनी राय रखने पहुंचीं तो उन्हीं पर ये भारी पड़ गया। नतीजा ये रहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।