फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: भरी पंचायत में दीपक के छूने पर गरम हुईं दीपिका, भाई श्रीसंथ के साथ खड़ा किया हंगामा

Tue, 27 Nov 2018 09:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस में जैसे-जैसे कंटेस्टेंट कम होते जा रहे हैं वैसे-वैसे घर का माहौल भी गरम होता जा रहा है। शो को शुरू हुए ढाई महीने हो चुके हैं। बीते वीकेंड का वार में टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे को शो से बाहर होना पड़ा। बात करें घर के ताजा माहौल की तो घरवालों को आज बीबी ग्राम पंचायत टास्क दिया गया। इस टास्क में घरवालों को दो धड़ों में बांटा गया। 

विज्ञापन

2 of 6
bigg boss - फोटो : bigg boss
पहले ग्रुप की कैप्टन दीपिका कक्कड़ को चुना गया तो वहीं दूसरे धड़े के सरदार रोमिल चौधरी बने। टास्क में दीपिका और जसलीन ने रोमिल पर आरोप लगाए। दोनों ने रोमिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनमें बहुत अंहकार भरा हुआ है। दीपिका ने कहा कि रोमिल हमेशा यह कहते दिखाई देते हैं कि किसे घर में होना चाहिए और किसे नहीं। 
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss - फोटो : bigg boss
इतने में दीपक भी इस लड़ाई में कूद जाते हैं। वह दीपिका का हाथ पकड़ते हैं लेकिन दीपिका इस पर गरम हो जाती हैं और दीपक को ना छूने की चेतावनी देती हैं।  लेकिन दीपक अपनी इस हरकत पर ध्यान नहीं देते हैं और घर का माहौल एक बार फिर गड़बड़ा जाता है। ऐसे में सुरभि राणा ने भी इस पर दीपिका का मजाक उड़ाया। सुरभि ने दीपिका को फेक बताया। 

4 of 6
bigg boss - फोटो : bigg boss
वहीं, दीपिका को बहन मानने वाले श्रीसंथ दीपक और सुरभि पर बरस पड़ते हैं। दीपक और दीपिका की लड़ाई के बाद एक बार पंचायत शुरू हुई। इस पंचायत में दोनों टीमें एक-दूसरी टीम के लोगों पर बड़े-बड़े आरोप लगाती नजर आईं।
विज्ञापन

5 of 6
सुरभि
इस बार लाइन ऑफ कंट्रोल टास्क के द्वारा नॉमिनेशन प्रक्रिया को पूरा किया गया। इस हफ्ते बिग बॉस ने घर की कैप्टन सुरभि को विशेष अधिकार देते हुए घर में मौजूद कंटेस्टेंट को अपनी मर्जी से नॉमिनेट करने का मौका दिया। सुरभि ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया है। इस नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए दो टीम बनाई गई। पहली टीम में दीपक, रोमिल, दीपिका, जसलीन थे, वहीं दूसरी टीम में सोमी, श्रीसंथ, करणवीर, रोहित। पिछले हफ्ते दीपक के साथ गलत तरीके के पेश आने पर बिग बॉस ने मेघा को सीधे इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पहले से ही नॉमिनेट किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss - फोटो : bigg boss
इस प्रक्रिया के तहत इन दोनों टीम में से सुरभि सबसे ज्यादा जिस टीम के सदस्यों को नॉमिनेट करतीं, वह पूरी टीम इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाती। बिग बॉस द्वारा मिले इस खास मौके को भुनाते हुए सुरभि राणा ने इस हफ्ते दीपक, रोमिल, दीपिका और जसलीन की टीम के सदस्यों को ज्यादा नॉमिनेट किया। इसी के साथ इस हफ्ते बिग बॉस के घर में दीपक, रोमिल, दीपिका, जसलीन और मेघा नॉमिनेट हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें