फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अंतिम पलों में पलटा Bigg Boss का फैसला, जानिए कैसे OUT होने से बचीं शिल्पा

Tue, 12 Dec 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss के सीजन 11 में एक बार फिर वीकेंड के वार में शिल्पा शिंदे को OUT करने का फैसला अंतिम पलों में पलट गया। जानिए, क्यों अंतिम पलों में शो के मेकर्स को लेना पड़ा ऐसा फैसला...

पढ़ेंः Bigg Boss 11: विकास ने अर्शी के साथ मिलकर रची साजिश, मास्टर माइंड के प्लान से नॉमिनेट हुए ये सदस्य
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, बिग बॉस के इस सीजन में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला फैसला था सपना चौधरी का घर से जाना रहा, सबसे ज्यादा मजबूत कंटेस्टेंट होने के बावजूद भी सपना को बेघर होना पड़ा, जिससे दर्शकों को शॉक लगा था। सपना के होते हुए बिग बॉस TRP में टॉप 10 में था, लेकिन अचानक वह बाहर हो गया। इस सप्ताह भी वोटिंग लाइन शुरू से बंद थीं तो ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि बिग बॉस में कुछ ऐसा होने वाला है, जो दर्शकों के हिसाब से चौंकाने वाला होगा।
विज्ञापन

3 of 6
इस सप्ताह आकाश और शिल्पा शिंदे नॉमीनेट थे तो ऐसे में वोटिंग ओपन होती तो आकाश का जाना तय था, लेकिन वोटिंग लाइन शुरू से ही बंद रहीं। वहीं, इस बार लग्जरी टास्क के दौरान फ्रीज करने वाला टास्क हुआ, जो उम्मीद से कहीं ज्यादा सफल रहा। दो दिन पहले आई ताजा रेटिंग में TRP में बिग बॉस फिर से जगह पाने में कामयाब हो गया। ऐसे में अगर शिल्पा शिंदे को घर से आउट कर सीक्रेट रूम में डाला जाता तो भी दर्शकों के लिए ये शॉकिंग होता और टीआरपी में गिरावट आना तय थी।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: पत्नी के जाते ही हितेेन तेजवानी ने कर दी ऐसी हरकत, अर्शी से मांगी माफी

4 of 6
हालांकि ऐसा पहले सपना चौधरी के समय में हो चुका है, जो कंटेस्टेंट हर बार नॉमिनेट होने के बावजूद भारी वोट्स पाकर सुरक्षित हो जाती थी, वो प्रियांक शर्मा जैसे कॉमनर के होते हुए कैसे आउट हो सकती है? जब से सपना चौधरी बिग बॉस 11 से आउट हुई हैं सबकी जुबान पर यही सवाल है, 'ऐसा कैसे हो सकता है?' पिछली बार शिल्पा शिंदे को बिग बॉस ने सीक्रेट रूम में भेजा था जहां उन्हें ये देखने का मौका मिला कि किसने किसे नॉमिनेट किया। 
विज्ञापन

5 of 6
सपना चौधरी जब out हुईं तो पहले हिना खान को सीक्रेट रूम में भेजने की स्क्रिप्ट लिखी गई थी। उन्हें कुछ दिनों के लिए गुप्त कमरे में भेजा जाना था जहां से वह सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रख सकेंगी। अंतिम पलों में फैसला बदला गया और सपना out हो गईं। ऐसे ही इस बार दरअसल, शिल्पा को सीक्रेट रूम में भेजा जाना था। ऐसे में आकाश सेफ हो जाते। ऐसा इसलिए था, क्योंकि एपिसोड के बीच में वोटिंग लाइन बंद होने की खबर दी जा रही थी, यानी घर से कोई बाहर नहीं होगा, ये तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वीकेंड के वार पर सलमान ने जब अंतिम पलों में ये फैसला सुनाया कि इस सप्ताह घर से कोई कंटेस्‍टेंट बाहर नहीं होगा, क्योंकि वोटिंग लाइन बंद है तो सभी घरवाले हैरान हो गए। कारण, सभी को सौ फीसदी यकीन था कि इस बार आकाश बाहर होने वाले हैं। आकाश खुद जानते थे कि आज उनका बिग बॉस के घर में अंतिम दिन है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां ये बताना भी जरूरी है कि सलमान ने किसी के सामने ये नहीं कहा कि इस बार वोटिंग लाइन क्यों बंद थी, ये राज भी हम आपको आगे बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें