बिग बॉस अपने 37 वें दिन में बहुत ही दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। घर में प्यार से लेकर तकरार तक का तड़का लग चुका है। लेकिन इस प्यार और तकरार के बीच बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन में घर के रूल तोड़ने पर ऐसे कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर निकाल फेंका हैं जिन्हें बीच में शो को अलविदा कहना पड़ा.. चलिए आपकों बतातें है अब तक के घर से शो के बीच में से ही बेघर किए गए कंटेस्टेंट्स के बारे में...
विज्ञापन
2 of 10
Rahul Mahajan
घर से शो के बीच में से ही बाहर फेंक देने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में पहला नाम आता है राहुल महाजन का। जी हां, बिग बॉस के दूसरे सीजन में राहुल ने राजा चौधकी, जुल्फी सईद और आशुतोष कौशिक के साथ घर से बाहर निकलने की कोशिश की थी जिसके चलते उनका बिग बॉस का सफर बीच में ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
3 of 10
kamal khan
2009 में शुरू हुए सीजन 3 में कमाल खान को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। उनपर आरोप था कि उन्होंने शो में एक बोतल फेंकी थी जो शमिता शेट्टी के जा लगी।
4 of 10
Kushal tondon
वहीं, 2013 में सीजन 7 में कुशाल टंडन को भी वीजे एंडी और तनिशा मुखर्जी के साथ विवाद के कारण शो से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
5 of 10
Aizaz Khan
शो के सीजन 7 में ही कुशाल के साथ-साथ एजाज खान को भी घर के अंदर मारपीट करने के चलते शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया।
विज्ञापन
6 of 10
Puneet
2015 में सीजन 8 में एक्टर पुनीत सर को भी घर को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। पुनीत को लक्जरी बजट टास्क के दौरान साथी कंटेस्टेंट आर्यन बब्बर के साथ हाथापई करने के चलते बाहर निकाला था।
विज्ञापन
7 of 10
Om Swami
वहीं, बिग बॉस के पिछले सीजन में स्वामी ओम ने तो हद ही पार कर दी थी। उनपर घर की महिला कंटेस्टेंट्स पर अभद्र टिप्पणी करने और साथी कंटस्टेंट पर यूरिन फेंकने की वजह से घर छोड़ना पड़ा।
8 of 10
Priyanka Jagga
बता दें कि सीजन 10 में प्रियंका जग्गा को भी शो से बीच में ही निकाल फेंका। बिग बॉस के इतिहास में प्रियंका ही पहली ऐसी फीमेल कंटेस्टेंट हैं जिन्हें अपनी हरकत के चलते शो को बीच में छोड़कर जाना पड़ा। जग्गा पर आरोप था कि उन्होंने मनु पंजाबी और लोपमुद्रा की मां पर पर्सनल कमेंट्स किए थे।
9 of 10
Zubair Khan
बिग बॉस के चल रहे 11 सीजन में भी जुबैर खान को घर से बेघर होना पड़ा। दरअसल, जुबैर को घर में लड़कियों के साथ गलत व्यवहार से बात करने और गाली गलौज करने के चलते निकाला गया।
इसी ही सीजन में आकाश पर हाथापाई करने के चलते प्रियांक शर्मा को सलमान ने लताड़ते हुए घर से बेघर कर दिया था। लेकिन प्रियांक की वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में दोबारा एंट्री हो गई है।