फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकनी में सैफ की बेटी के साथ विकास गुप्ता की तस्वीर हुई थी वायरल, सामने आया असली सच

Thu, 18 Jan 2018 02:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विकास गुप्ता भले ही बिग बॉस 11 के विजेता न बन पाए हों लेकिन लोगों ने उन्हें गेम का मास्टरमाइंड बनाकर पहले ही शो जीता दिया था। आज विकास आम लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना चुके हैं। हालांकि बिग बॉस के फिनाले के बाद ही विकास गुप्ता अपनी एक फोटो के चलते चर्चा में आ गए थे। इस फोटो में वह सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ नजर आ रहे थे। अब विकास गुप्ता ने इस तस्वीर को लेकर बड़ा खुलसा किया है।

पढ़ेंः अक्षय कुमार की हरकतों से शर्मिंदा हुई 'पैडमैन' की टीम, एक्ट्रेस के साथ किया ऐसा काम
विज्ञापन

2 of 4
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में विकास गुप्ता एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सारा ने बिकिनी पहनी हुई है और दोनों स्विमिंग पूल के किनारे खड़े हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विकास ने सारा के साथ अपनी यह तस्वीर पिछले साल इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और बाद में इसे डिलीट कर दिया था। एक बार फिर से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

पढ़ेंः 'बाहुबली' की इस एक्ट्रेस का डांस वीडियो हुआ वायरल, प्रभास के साथ दिए थे बोल्ड मूव्स
विज्ञापन

4 of 4
इस तस्वीर के बारे में खुलासा करते हुए विकास ने बताया कि यह तस्वीर करीब 1 साल पुरानी है। उन्होंने साथ में ऑरोविले (पॉन्डिचेरी) में आदिशक्ति की एक वर्कशॉप अटेंड की थी। इस वर्कशॉप में दोनों क्लासमेट थे। यह फोटो वहीं क्लिक की गई थी। विकास ने बताया कि दोनों ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट अकाउंट पर पोस्ट किया था। इसके अलावा इस फोटो को लेकर ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें