फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS: स्वामी ओम की धमकी, 'एक लाख लोगों के साथ स्टेज पर जाकर सलमान को पीटेंगे'

Mon, 09 Jan 2017 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस
बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी स्वामी ओम जबसे घर से बाहर आए हैं तबसे कुछ ना कुछ विवादित बयान दिए जा रहे हैं। जबरदस्ती घर से बाहर निकाले जाने से वो काफी नाराज हैं और वापस बुलाने के लिए बिग बॉस की टीम और सलमान खान को धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन

BIGG BOSS: स्वामी ओम की धमकी, 'एक लाख लोगों के साथ स्टेज पर जाकर सलमान को पीटेंगे'

2 of 5
बिग बॉस
स्वामी ओम का कहना है कि जब तक वो घर पर थे तभी तक बिग बॉस की टीआरपी टॉप पर थी। अब उसकी टीआरपी जीरो हो गई है। उन्होंने कहा कि अब सलमान खान और मेकर्स घर में वापस एंट्री के लिए उन्हें बार-बार कॉल कर रहे हैं। स्वामी ओम कहते हैं कि मेकर्स उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री की तरह घर में लाना चाहते हैं।
विज्ञापन

BIGG BOSS: स्वामी ओम की धमकी, 'एक लाख लोगों के साथ स्टेज पर जाकर सलमान को पीटेंगे'

3 of 5
बिग बॉस
इसके बाद स्वामी ओम ने कहा कि घर पर वापस जाने के लिए उन्होंने एक शर्त रखी है। स्वामी ओम ने कहा, 'मैं केवल एक ही शर्त पर वापस जाऊंगा। 10 जनवरी को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रख रहा हूं उसमें सलमान खान को मेरे पैरों में गिरकर अपनी नाक रगड़नी पड़ेगी और मुझसे माफी मांगनी होगी।'

BIGG BOSS: स्वामी ओम की धमकी, 'एक लाख लोगों के साथ स्टेज पर जाकर सलमान को पीटेंगे'

4 of 5
बिग बॉस
अपने इस बयान के बाद स्वामी ओम ने कहा, 'अगर मुझे वापिस नहीं बुलाया जाएगा तो मैं शो का फिनाले नहीं होने दूंगा। फिनाले के दिन स्टेज पर जाकर मैं सुल्तान को मारूंगा।
सलमान देशद्रोही है इसीलिए मैं 28 जनवरी को एक लाख लोगों को अपने साथ लेकर जाऊंगा और उसे स्टेज पर मारकर काला और नीला कर दूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

BIGG BOSS: स्वामी ओम की धमकी, 'एक लाख लोगों के साथ स्टेज पर जाकर सलमान को पीटेंगे'

5 of 5
बिग बॉस
स्वामी ने ये भी कहा कि वो सलमान को जान से नहीं मारेंगे क्योंकि वो उन्हें टॉर्चर करना चाहते हैं। स्वामी ओम यहां तक कह दिया कि उन्होंने शराब के नशे में धुत सलमान को जोरदार तमाचा जड़ा था।बता दें कि बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्वामी ओम ने अपने साथी कंटेस्टेंट बानी और रोहन मेहरा पर पेशाब फेंक दी थी। स्वामी की इस हरकत से नाराज होकर उन्हें बिग बॉस ने घर से बाहर निकाल दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें