बिग बॉस के घर में सपना चौधरी धमाल मचा रही हैं। सपना के फैंस टीवी पर उन्हें देखकर काफी खुश हैं। पिछले दिनों टेलीकास्ट हुए शो में अर्शी और सपना को सुल्तानी अखाड़े में उतारा गया था। जिसमें सपना ने अर्शी को जबरदस्त मात दी।
विज्ञापन
2 of 8
अर्शी खान
इस अखाड़े में जब सपना और अर्शी उतरीं तो ज्यादातर लोग सपना के ही सपोर्ट में थे। बातों से लेकर हाथों तक सपना ने हर चीज में अर्शी को हराया। इससे सपना बिग बॉस के घर की हीरो बन गईं। हालांकि इससे पहले अर्शी और सपना की नोक-झोंक भी हुई थी।
विज्ञापन
3 of 8
अर्शी खान
सपना ने अर्शी से कहा था कि चाहे मुझे घर से निकाल दिया जाए लेकिन मैं इसे मार-मारकर अस्पताल पहुंचा दूंगी। इससे पता चलता है कि सपना किसी से डरने वालों में से नहीं हैं। सलमान भी सपना से काफी इंप्रेस हैं। शो के दौरान वो सपना का सपोर्ट करते भी नजर आए।
4 of 8
सपना चौधरी
कुछ दिन पहले ही सपना की मां ने बीबीसी से बात करने के दौरान बताया था कि वो नहीं चाहती थीं कि सपना बिग बॉस में जाएं। इसलिए पिछले साल जब बिग बॉस का ऑफर आया था तो उन्होंने मना कर दिया था। लेकिन इस बार सपना की जिद के आगे उनकी मां की भी नहीं चली।
विज्ञापन
5 of 8
सपना चौधरी
नेशनल चैनल में आने के बाद अब सपना के हरियाणा के अलावा पूरे देश में फैंस हो गए हैं। सपना की मां की मानें तो वो हमेशा से एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने शो में आने का फैसला लिया।
विज्ञापन
6 of 8
सपना चौधरी
सपना की जिंदगी के बारे में उनके फैंस जरूर जानना चाहेंगे। ये तो सभी जानते हैं कि 12 साल की उम्र में पिता की मौत के बाद वो ही अपना घर संभाल रही हैं। सपना डांस के साथ-साथ रागनी भी गाती हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि सपना शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
7 of 8
सपना चौधरी
ये खबर इसलिए मीडिया में छा गई थीं कि क्योंकि उनकी सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहने सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो गई थी। 30 साल की सपना अपनी मां के साथ रहती हैं। फिर उनकी शादी कब हुई।
बता दें कि सपना चौधरी ने एक वीडियो में काम किया था। जिसमें वो दुल्हन बनी थीं। ये फोटो उसी वीडियो सॉन्ग की है। जिसके वायरल होने के बाद लोग सपना को शादीशुदा समझने लगे थे। सपना फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। उनका शादी का कोई इरादा नहीं है।