फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्यूषा बनर्जी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का 19 की उम्र में हुआ था यौन शोषण, कहा- 'कई बार ऐसा होता है...'

Mon, 22 Oct 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahul raj singh - फोटो : instagram
एक्टर राहुल राज उस वक्त चर्चा में आए थे जब उनकी गर्लफ्रेंड बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्यूषा ने सुसाइड कर लिया था। अब जब #MeToo मूवमेंट चल रहा है और इंडस्ट्री में कईयों ने यौन शोषण का खुलासा किया है तो इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है
विज्ञापन

2 of 5
rahul raj singh - फोटो : instagram
एक्टर राहुल राज ने लेखक मुश्ताक शेख पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए राहुल ने कहा कि 'तनुश्री दत्ता की वजह से मुझे हिम्मत मिली है कि मैं अपनी कहानी औरों के सामने बयां कर सकूं। क्या मैं पहला पीड़ित पुरुष हूं जो इस तरह की कहानी बता रहा हूं। मुझे यह नहीं पता लेकिन यकीन मानिए इस इंडस्ट्री में मेरे जैसे कई लड़के हैं जिन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ता है।'
विज्ञापन

3 of 5
rahul raj singh - फोटो : instagram
राहुल ने आगे कहा कि 'छोटे शहरों से लड़के एक्टर बनने का सपना लेकर आते हैं लेकिन यहां आकर उन्हें यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि जिसके बारे में उन्होंने ना तो सुना होता है और ना ही सोचा होता है। केवल महिलाओं के साथ ही नहीं पुरुषों के साथ भी रेप और यौन शोषण होता है।'

4 of 5
rahul raj - फोटो : self
राहुल का कहना है कि 'मुझे ऐसा लगता है कि दुनिया के सामने मुश्ताक शेख की सच्चाई सामने आनी चाहिए। मेरा केवल यही मकसद है। स्टार बनने का सपना लिए जो लड़के आते हैं उनके साथ इस तरह का बर्ताव करने से पहले मुस्ताक शेख को कई बार सोचना पड़े। मैं जब केवल 19 का था तब मेरे साथ ये सब हुआ। उस परेशानी को आप सोच सकते हैं क्या?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rahul raj singh, pratyusha banerjee - फोटो : self
जब राहुल से पूछा गया कि इसके बाद आप क्या कदम उठाने वाले हैं तो उन्होंने कहा कि 'मैं अपने आरोपों को लेकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा। जिसने भी मेरे साथ ऐसा किया है मैं केवल उसका नाम लूंगा। जिससे उसे शर्मिंदगी का एहसास हो। मेरे इस तरह आवाज उठाने से शायद उन लोगों को फायदा मिले जो छोटे शहरों से स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं।' बता दें कि साल 2016 में प्रत्यूषा बनर्जी ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें