फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: इस कंटेस्टेंट की पत्नी ने सलमान को भेजा ओपन लेटर, बोलीं- 'मेरे पति को बेइज्जत ना करें'

Sat, 17 Nov 2018 09:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस में वीकेंड का वार में सलमान खान ने अपनी बहुत बड़ी दुविधा घरवालों के सामने रखी। सलमान खान ने बताया कि उन्हें एक ओपन लेटर आया है। यह ओपन लेटर उन्हें बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट बनकर आए टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे ने भेजा है...तो आइए जानते हैं आखिर क्या लिखा है इस लेटर में...
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
करणवीर की पत्नि ने लेटर में शिकायत की है कि सलमान खान हर वीकेंड का वार में उनके पति को किसी ना किसी तरह बेइज्जत करते हैं। लेटर में आगे शिकायत की गई कि इस तरह किसी के चरित्र को गिराना नहीं चाहिए। बता दें कि सलमान खान ने वीकेंड का वार में करणवीर को यह बात बताई।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
सलमान ने करणवीर से पूछा कि 'क्या आपको कभी ऐसा लगा कि मैंने आपको बेइज्जत करने की कोशिश की तो इस पर करण ने कहा कि नहीं, अगर मेरी पत्नी ने ऐसा कहा है तो मैं आपसे सॉरी बोलता हूं।' इसके बाद करणवीर बहुत मायूस और रोते हुए शो में दिखाई दिए।

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
इसके बाद बिग बॉस 12 में एक बार फिर भजन सम्राट अनूप जलोटा पहुंचे। वीकेंड का वार में अनूप और जसलीन की मुलाकात हुई और अपने रिश्ते पर खुलकर बोले। इस बीच सलमान खान ने भी दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर काफी सवाल खड़े किए। इस दौरान अनूप जलोटा के खुलासे से जसलीन काफी हैरान और परेशान दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि बिग बॉस में अनूप जलोटा ने दोबारा आकर घर का तापमान बढ़ा दिया है। अनूप के शो में आते ही उन्हें और जसलीन को एक रूम में बैठाया गया। वहीं, सलमान ने उनके रिश्ते की सारी हकीकत जानने की कोशिश की और एक के बाद एक सवाल किये। अनूप ने बताया कि वह शो में बतौर गुरु-शिष्य आए थे। लेकिन जसलीन ने हमारा रिश्ते का रूप ही बदल दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें