फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के बाद भी ये आठ कंटेस्टेंट जी रहे गुमनामी की जिंदगी, एक तो चला रहा खुद का ढाबा

Fri, 14 Feb 2020 05:22 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 8
bigg boss - फोटो : social media
बिग बॉस एक ऐसा मंच है जहां से कंटेस्टेंट को रातों रात पॉपुलरिटी मिलती हैं। घर से निकलने के बाद कंटेस्टेंट शोहरत की नई ऊंचाईयां छूते दिखे हैं हालांकि कई कंटेस्टेंट ऐसे भी रहे हैं जिन्हें शो का कोई फायदा नहीं मिला। आज हम आपको ऐसे ही कंटेस्टेंट से रूबरू करवाते हैं जो बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद भी गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
रिमी सेन - फोटो : file photo
अभिनेत्री रिमी सेन बिग बॉस के सीजन 9 में नजर आई थीं। रिमी ने अपने करियर में 'हंगामा', 'धूम', 'बागबान' और गोलमाल जैसी कई हिट फिल्में दीं। इसके बावजूद उनका करियर कुछ खास नहीं चला। जिसके बाद बाद उन्होंने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया लेकिन रिमी को बिग बॉस का कोई फायदा नहीं मिला। 
विज्ञापन

3 of 8
monika bedi - फोटो : social media
मोनिका बेदी फिल्मों के अलावा अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहीं। मोनिका ने बिग बॉस 2 में हिस्सा लिया था। बिग बॉस के बाद मोनिका कई टीवी शोज में नजर तो आईं लेकिन उसके बाद वो फिर गायब हो गईं। फिलहाल तो मोनिका बेदी इवेंट्स वगैरह में नजर आती हैं।

4 of 8
pravesh rana - फोटो : social media
मॉडल और अभिनेता प्रवेश राणा ने बिग बॉस सीजन तीन में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की थी। शो में प्रवेश क्लाउडिया के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे। साल 2016 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड स्कार्लेट विल्सन से शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवेश लंदन में ही शिफ्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
amar upadhyay - फोटो : social media
अभिनेता अमर उपाध्याय सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में मिहिर के नाम से मशहूर हुए थे। अमर उपाध्याय ने टीवी से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'बिग बॉस' सीजन पांच में हिस्सा लिया था। अमर उपाध्याय को रातों रात पॉपुलरिटी तो मिली लेकिन वो उसे संभाल नहीं पाए। 
विज्ञापन

6 of 8
akashdeep saigal - फोटो : social media
आकाशदीप 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आए थे। आकाशदीप एक सुपरमॉडल रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से डेब्यू किया था। आकाशदीप ने कई टीवी शोज और एक तमिल फिल्म में भी काम किया, हालांकि इसके बाद वो कुछ खास कमाल करते नहीं दिखे। 
विज्ञापन

7 of 8
zulfi syed - फोटो : social media
मॉडल और अभिनेता जुल्फी सईद 'बिग बॉस 2' में नजर आए थे। बिग बॉस में आने से पहले जुल्फी फिल्मों में नजर आ चुके थे लेकिन तब भी उनका स्ट्रगल जारी रहा। शो से जुल्फी के करियर को कोई फायदा नहीं मिला। आजकल वो बतौर डीजे और म्यूजिशियन काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
ashutosh kaushik - फोटो : social media
बिग बॉस सीजन 2 के विजेता आशुतोष बने थे। आशुतोष इस शो से पहले एमटीवी रोडीज जीत चुके थे। दो रियलिटी शो जीतने के बाद भी आशुतोष गायब हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो लाइमलाइट से दूर यूपी के सहारनपुर और दिल्ली में ढाबा चलाते हैं।

मधुबाला के जन्मदिन पर करोड़ों चाहने वालों का टूटा दिल, इस वजह से नहीं हुआ बायोपिक का एलान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें