बीते दिनों बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रहे श्रीसंत ने दीपिका कक्कड़ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। श्रीसंत ने कहा था कि दीपिका मेरी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी को अनफॉलो कर दिया है। मेरे लिए भुवनेश्वरी का सम्मान सबसे पहले है। यह विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि दीपक ठाकुर और सोमी खान के बीच भी दरार आ गई । ये लड़ाई इतनी बढ़ गई है कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Deepak Thakur Somi Khan
- फोटो : instagram
इंडिया फॉरम से हुई बातचीत में दीपक ठाकुर ने इस बात को माना है कि उनके और सोमी खान के बीच कुछ गलतफहमियां हो गई हैं। दीपक ने कहा कि वो सोमी के साथ प्रोफेशनल रहकर अपनी आने वाली म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
Deepak Thakur Somi Khan
- फोटो : instagram
दीपक ने कहा, 'हमारे के बीच इतना बड़ा कुछ नहीं हुआ है। हमारे बीच छोटी सी लड़ाई हुई है। मैंने सोमी को अनफॉलो किया है। मैं प्रोफेशनल रहूंगा, ये ऐसी लड़ाई नहीं है कि हम एक दूसरे की शक्ल भी न देखें।
4 of 6
somi khan
- फोटो : instagram
जब इस मामले पर सोमी खान से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। सोमी ने कहा कि वो फिलहाल दीपक से बात नहीं करना चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Deepak Thakur Somi Khan
- फोटो : instagram
दीपक और सोमी ने अनूप जलोटा और डॉक्टर रीना मेहता के म्यूजिक एलबम 'केसरिया बालम' में काम किया है। कुछ दिन पहले ही दोनों इस गाने के शूटिंग के लिए भुज गए थे।