फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: अर्शी के OUT होते ही सलमान पर भड़के यूजर्स, दिएं ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Sun, 24 Dec 2017 11:51 AM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 7
Bigg Boss 11
शो में पहली बार नॉमीनेट हुईं अर्शी खान को घर ही छोड़कर जाना पड़ जाएगा ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था। जी हां, पिछले 12 हफ्तों में अर्शी खान पहली बार नॉमीनेट हुई थी। लेकिन माना जा रहा है कि अचानक कैसे अर्शी खान को शो से निकाल दिया गया...
विज्ञापन

2 of 7
Bigg Boss 11
बता दें कि 'नाइटी गर्ल' शो से अलविदा कह गई हैं। उन्होंने घर में 12 सप्ताह तक सफर किया जिसमें वे पहले शिल्पा और फिर हिना के इर्द-गिर्द ही घूमती रहीं। लेकिन अर्शी के एविक्शन से जो सबसे बड़ी बात निकलकर आ रही है वो ये है कि अर्शी को जानबूझकर निकाला गया है और कोई भी इस बात को पचा नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
Arshi Khan and Vikas
खबर है कि एक्ट्रेस महिमा सिंह और फिल्म डायरेक्टर मनीष सिंह अर्शी के बाहर होने से बेहद नाराज हैं और इसके लिए खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि शो में कुछ गलत किया गया है क्योंकि अर्शी के वोट पुनीश और आकाश से ज्यादा चल रहे थे अचानक ऐसे-कैसे अर्शी खान को निकाल दिया।

4 of 7
Hina and Arshi
वहीं, टीवी एक्ट्रेस और डांसर संभावना सेठ ने भी इस एविक्शन को चौंका देने वाला फैसला बताया है। बता दें कि अभी तक अर्शी के मैनेजर ने इस पर कोई प्रति्क्रिया नहीं दी हैं उनका कहना है कि कलर्स की वोटिंग पर सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता।  Still cant believe Arshi is out of @BiggBoss..Girl u were super entertaining and yes i loved u..phaadu ladki meri jaan @ColorsTV..Moohfat lekin dil ki acchi — Sambhavna Seth (@sambhavnaseth) December 23, 2017
विज्ञापन

5 of 7
Arshi Khan
ऐसे में फिल्म 'ग्रीन टैरर' में अर्शी के साथ काम करने वाले डायरेक्टर मनीष सिंह ने इस एविक्शन को बहुत शॉकिंग बताया है। उन्होंने कहा कि अर्शी के फाइनल में पहुंचने की संभावना थी क्योंकि उन्हें कोई भी नॉमीनेट नहीं कर रहा था इसलिए डरकर कलर्स ने उन्हें शो से निकाल दिया।  
विज्ञापन

6 of 7
Arshi khan
इतना ही नहीं अर्शी खान के सोशल मीडिया पर हजारों फैन्स का उनके बेघर होने से दिल टूट गया है और वे शब्दों के जरिए अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं। यहां तक कुछ फैन्स ने तो सलमान को ही टारगेट किया। क्योंकि आपको बता दें कि सलमान शिल्पा के चलते अर्शी को कई बार फटकार लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Arshi khan
यूजर्स ने कहा कि लव कुछ नहीं करते लेकिन सलमान उन्हें अपने जैसा दिखने पर सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, एक ने तो शिल्पा को अर्शी के निकलने की वजह बताया। एक फैन्स ने बोला पुनीश शो में सलमान की तारीफ करतें है इसलिए उन्हें नहीं निकाला।  एक ने यहां तक कह दिया कि अगर वोट्स के आधार पर शो का विजेता घोषित होता तो सपना चौधरी विनर बनतीं। ये सब पहले से ही सलमान डिसाइड करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें