'बिग बॉस 8' के फाइनलिस्ट रह चुके आरजे प्रीतम सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो चौंका देने वाली हैं। आठ मार्च की सुबह चार बजे प्रीतम अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि तीन लोग मिलकर एक लड़के और लड़की के साथ मारपीट कर रहे हैं। प्रीतम उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। प्रीतम ने घटना में घायल हुए लड़के की फोटो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।