बिग बॉस और लड़ाई-झगड़े का चोली-दामन का रिश्ता है। जब तक शो में अच्छे से रायता नहीं फैलता तब तक दर्शकों को भी मजा नहीं आता। ऐसे में दर्शकों को बस किसी ना किसी विवाद का इंतजार रहता है। दरअसल, देखा जाए तो शो का थीम ही विवादों से शुरू होता है। ऐसे में घर में होने वाले विवादों के बीच बात करेंगे उन कंटेस्टेंट्स की जो लड़ते-लड़ते घर की दीवार फांदकर भागने की कोशिश भी करते दिखे...