फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के अब तक के 13 विजेता, शो के बाद किसी की खुली किस्मत तो कोई जी रहा गुमनामी की जिंदगी

Tue, 18 Aug 2020 05:41 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
बिग बॉस के अब तक के विजेता - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस' को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा गया है। हाल ही में चैनल ने शो का टीजर रिलीज किया गया जिसे सलमान खान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर शूट किया था। खास बात ये है कि इस बार 'बिग बॉस सीजन 14' के नाम से नहीं बल्कि 'बिग बॉस 2020' के नाम से प्रसारित होगा। तकरीबन तीन महीने तक चलने वाला ये शो टीआरपी की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहता है। बीते कुछ दिनों से कई कंटेस्टेंट के नाम पर कयास लगाए जा रहे हैं जिनमें टीवी अभिनत्री निया शर्मा, विवयन डीसेना शामिल हैं। अब शो में कौन हिस्सा लेगा और कौन विजेता बनेगा ये तो वक्त ही बताएगा, उससे पहले चलिए आपको बताते हैं पिछले सीजन्स के विजेताओं के बारे में।
विज्ञापन

2 of 13
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस 13
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस सीजन 13 के विजेता थे। शो खत्म होने के बाद वो बिग बॉस की एक अन्य कंटेस्टेंट शहनाज गिल के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखे। इसके अलावा अभिनेत्री नेहा शर्मा के साथ भी सिद्धार्थ का एक म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ।
विज्ञापन

3 of 13
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 12
दीपिका कक्कड़ सीजन 12 जीतने में कामयाब रहीं। बिग बॉस के बाद दीपिका एक के बाद एक सीरियल में व्यस्त दिखीं। इस साल की शुरुआत में वो सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो कई ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं।

4 of 13
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 11
शिल्पा शिंदे इस सीजन को जीतने में कामयाब रहीं। शिल्पा ने फाइनल में हिना खान को हराया था। शो जीतने के बाद शिल्पा शिंदे, सुनील ग्रोवर के साथ 'जियो धन धना धन' शो से कॉमेडी में खूब धमाल मचाया था। हाल ही में खबर आई थी कि वो और सुनील एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए एक शो में दिखेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
मनवीर गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 10
मनवीर गुर्जर शो जीतने के बाद रातों रात स्टार बन गए। मनवीर ने इसके बाद रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने 'आज की अयोध्या' नाम से फिल्म भी साइन की थी। 
विज्ञापन

6 of 13
प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 9 
प्रिंस नरूला ने बिग बॉस नौ का खिताब अपने नाम किया। बिग बॉस से पहले उन्होंने रोडीज, स्प्लिट्सविला शो भी जीता था। बिग बॉस के बाद प्रिंस टीवी सीरियल के साथ रियलिटी शोज करने में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 7 
गौहर खान सीजन सात की विजेता बनी थीं। बिग बॉस के बाद गौहर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया और बेगम जान में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो नागिन, गठबंधन और द ऑफिस में काम किया।

8 of 13
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 6 
कसौटी जिंदगी की सीरियल में कोमोलिका बनीं उर्वशी ढोलकिया ने सीजन छह में बाजी मारी थी। उर्वशी ने नवजोत सिंह सिद्धू, सना खान और आश्का गोराडिया को पीछे छोड़ दिया था। उर्वशी ढोलकिया टीवी के व्यस्त कलाकारों में हैं। साल 2019 में वो डांस रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन नौ' में नजर आई थीं।

9 of 13
जूही परमार - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 5 
जूही परमार ने बिग बॉस सीजन पांच की ट्रॉफी पर कब्जा किया था। जूही ने साल 2012 में बिग बॉस जीता और उसके बाद उन्होंने संतोषी मां, कर्मफल दाता शनि और तंत्र में काम किया।

10 of 13
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 4
टीवी की बहू श्वेता तिवारी को दर्शकों ने इस रियलिटी शो में भी पसंद किया। बिग बॉस जीतने के बाद श्वेता लगातार काम में व्यस्त हैं। उनके मुख्य सीरियल में अदालत, सजन रे झूठ मत बोलो, बालवीर, बेगूसराय और मेरे डैड की दुल्हन शामिल हैं।

11 of 13
विंदू दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 3
विंदू दारा सिंह ने बिग बॉस तीन की ट्रॉफी जीती। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उन्होंने कुछ फिल्मों और शोज में काम किया। वो जोकर, हाउसफुल 2 और सन ऑफ सरदार में काम करते दिखे। 

12 of 13
आशुतोष कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 2
आशुतोष कौशिक ने इस सीजन को अपने नाम किया। आशुतोष बिग बॉस से पहले एमटीवी रोडीज का पांचवा सीजन भी जीत चुके थे। बिग बॉस के बाद आशुतोष कई फिल्मों में नजर आए इनमें जिला गाजियाबाद, शॉर्टकट रोमियो और किस्मत लव पैसा दिल्ली है। इसके बाद आशुतोष का नाम कई विवादों में आया। कभी उन पर फोटोग्राफर्स से बदतमीजी का आरोप लगा तो कभी कैफे के बाहर झगड़ा करते पाए गए। अब वो लाइमालाइट से दूर हो गए हैं।
विज्ञापन

13 of 13
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 1 
राहुल रॉय ने बिग बॉस का पहला सीजन अपने नाम किया था। राहुल रॉय उस वक्त चर्चा में आए जब वो भाजपा में शामिल हुए। राहुल रॉय ने कुछ समय पहले फिल्म आगरा की शूटिंग खत्म की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें