फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 से कटा अरफीन खान का पत्ता, फूट-फूटकर रोईं पत्नी सारा, ईशा-अविनाश से मांगी माफी

Sun, 10 Nov 2024 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी शो में एलिस कौशिक की खूब क्लास लगाते नजर आए। एलिस पर गेम में वुमेन कार्ड खेलने का आरोप लगा था। हालांकि, एलिस का कहना था कि उन्होंने गेम को काफी अच्छे तरीके से खेला है और यह सारे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 अपने इंटेंस ड्रामा और ट्विस्ट को लेकर दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हर हफ्ते एलिमिनेशन राउंड में घर का कोई न कोई सदस्य घर से बेघर जरूर हो जाता है। शो के हालिया एपिसोड में निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी मौजूदगी से कंटेस्टेंट का उत्साह बढ़ा दिया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने घर के कई सदस्यों की जमकर क्लास भी लगाई है। वही, अरफीन खान भी शो से बाहर हो गए, जिसके बाद उनकी पत्नी सारा फूट-फूट कर रोईं।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रोहित शेट्टी ने लगाई क्लास
रोहित शेट्टी शो में एलिस कौशिक की खूब क्लास लगाते नजर आए। एलिस पर गेम में वुमेन कार्ड खेलने का आरोप लगा था। हालांकि, एलिस का कहना था कि उन्होंने गेम को काफी अच्छे तरीके से खेला है और यह सारे आरोप निराधार हैं। इसी बीच रोहित ने आगे बताया कि घर में सबसे कम वोट अरफीन को मिले है, जिसकी वजह से उन्हें घर से एलिमिनेट किया जाएगा। यह खबर सुनकर सारे घरवाले शॉक्ड हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
फूट-फूटकर रोईं पत्नी
अरफीन के निष्कासन की घोषणा के तुरंत बाद, उनकी पत्नी सारा रो पड़ीं। जब अरफीन बाहर निकलने की ओर बढ़ते हैं, तो सारा लगातार रोती रहती हैं और उन्हें गले लगाती रहती हैं। यहां तक कि अरफीन भी उन्हें अलविदा कहते हुए भावुक हो जाती हैं।

4 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
अविनाश से मांगी माफी
फिर सारा अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और एलिस कौशिक की ओर मुड़ती है और उनसे माफी मांगती है। हाल ही में, सारा के गुस्से के बाद, रोहित शेट्टी ने शनिवार के एपिसोड में सारा को फटकार लगाई। रोहित ने सारा को लड़कियों से उनके बारे में अभद्र टिप्पणी करने और अविनाश के साथ उनके रिश्ते का मजाक उड़ाने के लिए माफी मांगने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा से भी मांगी माफी
 जैसे ही अरफीन घर से बाहर जा रहे होते हैं, सारा ईशा और अविनाश से माफी मांगती है। बाद में रवि किशन आगे बढ़ते हैं और अपने संडे रोस्ट एपिसोड की शुरुआत करते हैं।

Captain America Brave New World: 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का ट्रेलर रिलीज, रेड हल्क को देख फैंस खुश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें