फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर इस बार हुआ जबर्दस्त टास्क, रजत ने शिल्पा को कहा- 'लात से मरना पड़ेगा', जानें क्यों

Tue, 26 Nov 2024 01:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में पूर्व टाइम गॉड्स को टाइम गॉड की रेस से कंटेस्टेंट्स को निकालने की शक्ति मिली है, जिसके चलते घरवालों के बीच कई तरह की नोक-झोक देखने को मिली। जानिए कौन-कौन हुए बाहर और रजत की तीखी बातों पर क्या रहा शिल्पा का रिएक्शन।
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स ने कमर कस ली है क्योंकि खेल हर बीतते दिन के साथ मुश्किल होता जा रहा है। मेकर्स ने इसके प्रोमो शेयर करके एपिसोड की एक झलक दिखाई है। नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि पूर्व टाइम गॉड्स, जिसमें विवियन डीसेना, रजत दलाल और दिग्विजय राठी रहे हैं। उनको यह तय करने के लिए कहा जाता है कि नए टाइम गॉड की दौड़ में कौन हिस्सा नहीं लेगा। पूर्व टाइम गॉड्स को उन कंटेस्टेंट्स के मिनिएचर को नुकसान पहुंचाने के लिए कहा जाता है, जिन्हें वे टाइम गॉड की दौड़ से बाहर करना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो बेहद दिलचस्प है, जिसमें आज रात के एपिसोड की झलक दिखाई गई है। इसमें देखा जा सकता है कि रजत दलाल आगे आकर शिल्पा शिरोडकर से कहते हैं, "शिल्पा जी लात से ही मारना पड़ेगा।" शिल्पा तुरंत जवाब देती हैं, "आप शब्दों से तो मार ही देते हो, लात से भी मार ही दो।"

विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
रजत फिर शिल्पा शिरोडकर के मिनिएचर को कुचलकर तोड़ देते हैं। विवियन डीसेना फिर करण वीर मेहरा को टाइम गॉड की रेस से बाहर कर देते हैं। करण वीर को टाइम गॉड की रेस से बाहर करते हुए विवियन कहते हैं, "पर्सनल अटैक है। मुझे लगता नहीं ये टाइम गॉड बनने के अभी भी काबिल हुए हैं।"


 

4 of 6
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
करण वीर मेहरा विवियन पर ताना मारते हैं, "दो बार लगे हैं इसको टाइम गॉड सही बनने में।" जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि विवियन एक मात्र ऐसे प्रतियोगी हैं जो दो सप्ताह तक टाइम गॉड रहें। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, 'इस बार एक्स टाइम गॉड्स तय करेंगे, देखिए कौन टाइम गॉड बनने की रेस से बाहर होंगे।'
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
दूसरे प्रोमो में देखा गया कि दिग्विजय राठी ने कशिश कपूर को टाइम गॉड की रेस से बाहर कर दिया। दिग्विजय के दूसरे नाम लेने से पहले ही उनकी अविनाश मिश्रा से बहस हो जाती है। बाद में विवियन डीसेना ने श्रुतिका अर्जुन को टाइम गॉड की रेस से बाहर कर दिया। रजत दलाल ने चाहत पांडे को भी रेस से बाहर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
इस बीच, इस हफ्ते तजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, सारा अरफीन खान, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा , करण वीर मेहरा और कशिश कपूर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। पिछले वीकेंड का वार में बिग बॉस 18 में एलिस कौशिक का सफर खत्म हो गया। अब तक मुस्कान बामने, शहजादा धामी, न्यारा बनर्जी और कुछ और लोग सलमान खान के शो से बेदखल हो चुके हैं। 
Nayanthara: नयनतारा ने बॉडी शेमिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब, बोलीं- मैंने बिल्कुल वही पहना था…
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें