फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस के फिनाले से पहले घर हो रहा घमासान, ईशा सिंह ने विवियन का उड़ाया मजाक, बोलीं- मामाजी...

Fri, 17 Jan 2025 08:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब हर दिन एक नया दिलचस्प मोड़ लेता नजर आ रहा है। नए एपिसोड में ईशा सिंह बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट विवियन डीसेना का मजाक उड़ाती नजर आईं।
 
विज्ञापन
1 of 5
ईशा सिंह ने उड़ाया विवियन डीसेना का मजाक, बोलीं-मामा... - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 की शुरुआत 6 अक्तूबर की रात को हुई थी। अब जल्द ही बिग बॉस 18 का फिनाले होने वाला है। फिनाले से कुछ ही दिन दूर बिग बॉस के घर पर कई दिलचस्प मोड़ नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस फिनाले वीक - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
बिग बॉस 18 अपने अंतिम पड़ाव पर है और दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कौन सा फाइनलिस्ट ट्रॉफी जीतेगा। हाल ही के एपिसोड में ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा अपनी जर्नी वीडियो देखकर भावुक हो गए। हाल ही में मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें विवियन डीसेना को सिर्फ तुम की अपनी को-एक्ट्रेस से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह उनका नंबर उनके नाम से सेव नहीं करेंगे। इस पर ईशा ने उनके लिए एक खास नाम भी बताया।
 
विज्ञापन

3 of 5
जानिए ईशा और विवयन में क्या हुई बातचीत - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
बिग बॉस 18 के प्रोमो की शुरुआत विवियन डीसेना से होती है, जो उनसे कहते हैं, "एक बात बोलू, जब मैं तेरा फोन नंबर लूंगा, मैं ईशा सिंह को सेव करने वाला नहीं हूं।" इस पर अभिनेत्री मजाक में कहती हैं, "मैं भी मामाजी करूंगी। विवियन मामाजी।" 

यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के बाद, रिश्तेदारों-दोस्तों ने लिया हेल्थ अपडेट
 

4 of 5
ईशा ने विवियन को क्यों कहा मामा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
ईशा की इस बात पर विवियन आगे कहते हैं, "वो तू कर ले मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, तुम शुक्र मनाओ कि मैंने पूरे सीजन तुझे नाम नहीं दिया है।" ईशा ने जवाब में कहा, "दे देते तो दोस्ती फिर और गहरी हो जाती ना। लड़ायी हो जाती। मैं ही अगला नॉमिनेट करती आपको)।" इसके अलावा, अविनाश मिश्रा ने ईशा से कहा कि वह शो खत्म होने के बाद उनसे नाता तोड़ लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन होगा बिग बॉस 18 का विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
बता दें कि बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी 2025 को होगा। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह रियलिटी शो 6 अक्तूबर 2024 को शुरू हुआ था। ईशा और विवियन के अलावा, फाइनलिस्ट करण वीर मेहरा, चुम दरंग, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा हैं। फिनाले से ठीक पहले शिल्पा शिरोडकर को घर से बाहर कर दिया गया, जिससे घरवाले भावुक हो गए।

यह भी पढ़ें:
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने थंडेल के सेट पर बनाई फिश करी, चूल्हे पर बनाया खाना, मछुआरों से किया वादा निभाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें