फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस के विजेता को मिलेगी कितनी मोटी रकम, कब और कहां देख सकेंगे सलमान खान का शो

Sun, 19 Jan 2025 02:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आखिरकार 19 जनवरी को होने वाला है, लेकिन उससे पहले सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहे इस सीजन में विजेता को कितनी राशी मिलेगी। साथ ही जानिए कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस 18।
 
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले सबसे चर्चित शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले बस आने ही वाला है। एलिमिनेशन के साथ इस सीजन में हर बार एक नया मोड़ देखने को मिला। ग्रैंड फिनाले को कहां और कब देख सकेंगे दर्शक, साथ ही जानिए बिग बॉस 18 के विजेता को कितनी मोटी रकम मिलेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
चुम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
कब और कहां देखें फिनाले
वीकेंड का वार एपिसोड के अनुसार बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले रविवार, 19 जनवरी, 2025 को निर्धारित है। प्रशंसक लाइव टेलीकास्ट को विशेष रूप से JioCinema पर देख सकते हैं, लेकिन केवल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ। 

यह भी पढ़ें:
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन को रियाद में मिला जॉय अवार्ड, बोले- अभिनय समझने में 25 साल लग गए
विज्ञापन

3 of 5
करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
फाइनलिस्ट कौन हैं?
फिलहाल, शो के शीर्ष 6 प्रतियोगियों का चयन होना बाकी है, खेल में उतार-चढ़ाव जारी है। अब तक, जो प्रतियोगी अभी भी दौड़ में हैं उनमें अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा और रजत दलाल शामिल हैं। शिल्पा शिरोडकर के निष्कासन के बाद, बिग बॉस ने फाइनलिस्ट की घोषणा की, जैसा कि उन्होंने कहा, "बिग बॉस 18 के फिनाले में जाने वाले सदस्य दिल्ली से करण, उज्जैन से विवियन, भोपाल से ईशा, फरीदाबाद से रजत, रायपुर से अविनाश और पासीघाट से चुम हैं।"

यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: शत्रुघ्न सिन्हा ने साझा किया सैफ अली खान का हमले के बाद का पहला फोटो, बेगम करीना भी दिखीं साथ

4 of 5
अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
विजेता को मिलेगी कितनी रकम?
कथित तौर पर विजेता के नकद पुरस्कार के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं, जो पिछले सीजन की तरह ही 50 लाख रुपये होने की उम्मीद है। बिग बॉस 17 में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने ट्रॉफी और उतनी ही पुरस्कार राशि अपने घर ले गए थे, हो सकता है कि इस साल भी इतनी ही राशी बिग बॉस 18 के विजेता को दी जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवियन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
आज से बिग बॉस 18 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बस एक दिन ग्रैंड फिनाले से दूर बिग बॉस 18 के विजेता को लेकर प्रशंसक कयास लगा रहे हैं और उनमें रिएलिटी शो को लेकर बहुत अधिक उत्साह भी है।

यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Stab: मुंबई पुलिस ने सैफ पर हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का दूसरा हिस्सा किया बरामद, पूरी डिटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें