हाल ही में, बिग बॉस 18 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में , शिल्पा शिरोडकर की बेटी, चाहत पांडे की मां, अविनाश मिश्रा की मां, ईशा सिंह की मां और विवियन डीसेना की पत्नी घर में दाखिल होंगी।
सलमान खान का विवादित शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में चल रही कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़ों ने इसकी टीआरपी रेटिंग में काफी इजाफा किया है। हर कोई अपने पसंदीदा प्रतियोगी को सपोर्ट करने से पीछे नहीं हट रहा है। शो में अब वो वक्त आ गया है, जब कंटेस्टेंट्स तीन महीने तक घर में रहने के बाद अपने घरवालों से मिलेंगे। हालांकि, इस दौरान चाहत पांडे की मां ने अविनाश मिश्रा से हमारा परिवार आपको कभी माफ नहीं करेगा? आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा है।
विज्ञापन
2 of 5
चाहत पांडे
- फोटो : अमर उजाला
घरवालों से मिलेंगे कंटेस्टेंट्स
हाल ही में, बिग बॉस 18 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में , शिल्पा शिरोडकर की बेटी, चाहत पांडे की मां, अविनाश मिश्रा की मां, ईशा सिंह की मां और विवियन डीसेना की पत्नी घर में दाखिल होंगी। कंटेस्टेंट भावुक और बेहद खुश हो जाते हैं। हालांकि, इसमें एक बार फिर अविनाश मिश्रा निशाने पर आए हैं।
अविनाश मिश्रा की लगी क्लास
चाहत की मां अविनाश से कहती है, "चाहत ऐसे चरित्र की लड़की नहीं है जैसा आपने उसे बोला है। हमारा परिवार आपको कभी माफ नहीं करेगा।" यही नहीं, उन्होंने आगे चाहत से पूछा कि हमने तुमसे जब जब पूछा है कि अविनाश और तुम्हारी क्यों नहीं बनती है। तुमने हमें क्या बताया था कि हम अविनाश को पसंद नहीं करते क्योंकि वह लड़कीबाज है।"
रजत दलाल से किया यह सवाल
चाहत की मां के इस विवाद के जवाब में अविनाश ने अभिनेत्री से पूछा कि क्या उसने सेट पर हुई घटना के बारे में उसे बताया है। इसके बाद, उनकी मां रजत दलाल के पास जाती है और कहती है, "आप चाहत का इस्तेमाल खेल के लिए करते हैं। इस्तेमाल करो और फेंको।"
विवियन ने कही यह बात
यही नहीं, शो के प्रोमो में विवियन डीसेना को अपनी पत्नी नूरन एली से मिलते हुए भावुक होते हुए दिखाया गया है। विवियन डीसेना आगे बिग बॉस से पूछते हैं, "अब तो मुझे रिहा कर दो, आपकी बहू आई है।"