फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss16: सलमान खान के सामने फिर आपस में भिड़े साजिद खान और अर्चना गौतम, अभिनेता ने जमकर लगाई क्लास

Sat, 26 Nov 2022 04:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media
‘बिग बॉस 16’ में इन दिनों जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। वीकएंड पर सलमान खान पूरे हफ्ते का लेखा-जोखा लेकर आते हैं और कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं। शनिवार के वीकएंड का वार एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें साजिद खान और अर्चना गौतम के बीच एक बार फिर टकराव देखने को मिल रहा है। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात गाली गलौच तक आ गई। साजिद ने अर्चना के माता-पिता पर कमेंट कर दिया, तो वहीं अर्चना ने भी साजिद को खूब खरी-खोटी सुनाई। दोनों की लड़ाई में बिग बॉस तक को बीच में आना पड़ गया। वहीं, अब सलमान खान भी इस लड़ाई में साजिद और अर्चना को फटकार लगाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
sajid khan - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो में दिखाया गया है कि साजिद खान अर्चना गौतम पर शो में वापसी कपने के लिए रहम की भीख मांगने की बात कहकर उनका मजाक उड़ाते हैं। इस पर अर्चना साजिद को जवाब देती हैं कि आप तो इतने गिरे हुए हो कि भीख भी नहीं देते हो। सलमान ने साजिद से पूछा कि वे अर्चना का मजाक क्यों उड़ाते हैं। अपने बचाव में साजिद ने कहा कि अर्चना अपने भद्दे कमेंट्स से उन्हें और घर के अन्य सभी कंटेस्टेंट्स को भड़काती हैं। वह उन्हें गलत तरीके से बात करने पर मजबूर करती देती हैं, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: हेमा मालिनी ने सुनाए ‘सीता और गीता’ की मेकिंग के किस्से, बात ‘शोले’ और ‘बागबान’ तक जा पहुंची
विज्ञापन

3 of 4
Archana Gautam - फोटो : अमर उजाला
इस लड़ाई पर जब सलमान ने अर्चना के व्यवहार को लेकर क्लास लगाई, तो अर्चना ने उन्हें ही पलटकर जवाब दे दिया। अर्चना ने सलमान को बीच में टोकते हुए कहा, 'मैं बाहर ना बोलूं, घर पर कुछ ना बोलूं, तो मैं बोलूं क्या, मुझे एक लिस्ट बना के दे दो'। यह सुनते ही सलमान खान अर्चना को चुप करा देते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साजिद-अर्चना का झगड़ा राशन टास्क को लेकर शुरू हुआ था। साजिद ने अर्चना को ताना मारा कि यह शो किसी के बाप का नहीं है। साजिद की इस बात पर अर्चना ने गुस्से में कहा कि अगर उनके पिता इतने अमीर होते तो वो बिग बॉस को चला सकते, आप अपने पिता को कहिए वह बिग बॉस चलाएं। इसके बाद साजिद-अर्चना का झगड़ा बढ़ता चला गया। 

यह भी पढ़ें-Arjun Rampal: पत्नी को तलाक, अफ्रीकन मॉडल से प्यार, बिना शादी किए बने पापा... पढ़िए अर्जुन के मशहूर किस्से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें