फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: वीकएंड एपिसोड में सलमान खान ने शालीन भनोट को जमकर लगाई लताड़, कहा- शो में आकर एहसान नहीं किया

Sun, 16 Oct 2022 12:51 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 16 के वीकेंड एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर काफी कुछ धमाकेदार देखने को मिला।
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

शनिवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 16 के वीकेंड एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर काफी कुछ धमाकेदार देखने को मिला। एक तरफ जहां वीकएंड पर घरवालों की क्लास लगाने आए शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान ने जमकर घरवालों को फटकार लगाई तो वहीं घर के कुछ सदस्यों की हरकतों पर काफी नाराजगी भी जाहिर की। शो को शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं और आखिरकार दो हफ्ते बाद दर्शकों को सलमान खान का गुस्सा देखने को मिल गया, जिसके शिकार आज के एपिसोड में अभिनेता शालीन भनोट हुए।

विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत के साथ हुई, जो शनिवार को बतौर मेहमान नजर आए। दोनों कलाकार अपनी अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड के प्रमोशन के सिलसिले में शो का हिस्सा बने। इस दौरान सभी ने मिलकर काफी मस्ती भी की और खूब सारा डांस भी किया। हालांकि मेहमानों के जाने के बाद सलमान खान ने सभी घरवालों खासकर शालीन भनोट की जमकर क्लास लगा डाली। बीते हफ्ते शालीन लगातार घर में कई बार शो के नियम तोड़ते और बदतमीजी करते नजर आए थे, जिस पर आखिरकार सलमान खान का गुस्सा फूट गया।

Bollywood Gossips: जब रामायण के ‘रावण’ को पुजारी ने मंदिर में नहीं करने दिए दर्शन, गुस्से में किया था यह काम

विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, सलमान खान ने सभी घरवालों से कहा कि सभी सदस्यों को एक-दूसरे का नाम बताना है कि वह इस हफ्ते किसे सजा के हकदार मानते हैं। सलमान के बताए टास्क को करते हुए सभी घरवालों ने दूसरे के नाम लिए लेकिन छह वोट्स के साथ शालीन इस हफ्ते सजा के हकदार साबित हुए। उसके बाद सलमान खान ने सजा के लिए तय की गई कुर्सी पर शालीन भनोट को बैठाकर उन्हें जमकर फटकार लगाई। बीते दिनों घर में अर्चना के साथ हुई धक्का-मुक्की के बाद बने हालातों और शालीन द्वारा शो के मेडिकल टीम के साथ किए गए बर्ताव से सलमान खान बेहद नाराज नजर आए।

Doctor G Box Office Collection: दूसरे दिन चला आयुष्मान खुराना का जादू, शनिवार को डॉक्टर जी ने कमाए इतने करोड़

4 of 5
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media
इस दौरान सलमान खान ने ना सिर्फ शालीन की हरकत से सभी घरवालों को रूबरू कराया बल्कि दर्शकों को भी उस फुटेज की झलक भी दिखाई जिसमें शालीन उनका इलाज करने आए डॉक्टर से बदतमीजी करते नजर आए। दरअसल बीते दिनों घर में शालीन का ट्रीटमेंट करने पहुंचे डॉक्टर के साथ अभिनेता ने बेहद गलत तरीके से बर्ताव किया था। इतना ही नहीं डॉक्टर की योग्यता पर सवाल उठाते हुए शालीन ने यह तक कह दिया था कि डॉक्टर उनका इलाज करने के लिए क्वालिफाइड नहीं है।

Vikram Vedha Box Office Collection: शनिवार को फिल्म की कमाई में हुई मामूली बढ़ोतरी,16वें दिन हुआ इतना कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

अभिनेता की इस हरकत से नाराज सलमान ने सबके सामने शालीन से उनकी क्वालिफिकेशन के बारे में पूछ डाला। इस दौरान जब शालीन अपनी सफाई देते नजर आए तो सलमान ने यह तक कह दिया कि अभी सिर्फ कोट उतारा है, मुझे शर्ट उतारने पर मजबूर मत करो। इसके साथ ही सलमान खान ने शालीन को बीते हफ्ते उनके रवैए को लेकर सलाह भी दी कि वह अपने एटीट्यूट में सुधार लाएं, क्योंकि शो में आकर उन्होंने किसी पर भी कोई एहसान नहीं किया है।

South Actress: रश्मिका से तृषा तक, करोड़ों की सैलरी लेने वाली इन एक्ट्रेसेस की पहली कमाई जान उड़ जाएंगे होश

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें