फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: निमरत और शिव ठाकरे की बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, रोते हुए एक्ट्रेस बोलीं- मुझे एंग्जाइटी इश्यू है

Mon, 17 Oct 2022 11:52 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 16 में निमरत कौर और शिव ठाकरे के बीच भयंकर लड़ाई होती हुई दिखी, जिसका प्रोमो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में निमरत फूट फूट कर रोती हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
bigg boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस' का 16वां सीजन ढेर सारे ट्विस्ट एंड टर्न के साथ आगे बढ़ रहा है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते बीत गए हैं और अब तक घर में कौन किसका दोस्त और कौन किसका दुश्मन है यह भी धीरे-धीरे दर्शकों को समझ आने लगा है। अभी तक घर में निमरत कौर और प्रियंका चौधरी की लड़ाई सबको देखने को मिल रही थी लेकिन अब लगता है कि घर में शिव ठाकरे और निमरत कौर अहलूवालिया की दुश्मनी भी शुरू हो सकती है। दोनों के बीच भयंकर लड़ाई है, जिसका वीडियो सामने आ गया है।

विज्ञापन

यह वीडियो 'बिग बॉस' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शिव ठाकरे और निमरत के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही है। इसी बीच अभिनेत्री फूट-फूट कर लेने लगती हैं और अपने रूम में चली जाती हैं। वह वीडियो में कहती दिख रही हैं कि उन्हें एंजायटी इश्यू है। इस मौके पर हर कोई निमरत को शांत करवाने की कोशिश करता है। साजिद भी सभी से कहते हैं कि हमें निमरत को सॉरी कहना चाहिए। 

लेकिन शिव उनकी इस स्थिति का मजाक उड़ाते हैं। वह खड़े होकर निमरत पर चिल्लाते हैं कि ओवरएक्टिंग करके कुछ नहीं होता है। शिव की यह बात सुनकर निमरत भड़क जाती हैं और वह भी चिल्लाते हुए कहती हैं कि ओवरएक्टिंग किसे बोला? जिस पर शिव भी आवाज ऊंची करके बोलते हैं कि तुमको बोला? सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को जरूर बढ़ा दिया है। अब हर किसी को लग रहा है कि 'बिग बॉस' आज के एपिसोड में कई सारे धमाके होने वाले हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि शनिवार के दिन 'बिग बॉस 16' से पहला कंटेस्टेंट बाहर हो चुका है। इस सीजन में श्रीजिता डे घर की पहली सदस्य हैं जो बेघर हुई हैं। श्रीजिता को घर का मजबूत दावेदार माना जा रहा था क्योंकि वह टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। ऐसे में उनके जाने से शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरानी में रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें