बिग बॉस के 16वें सीजन का रंगारंग आगाज होने के बाद से ही यह शो लाइमलाइट में बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स के बीबी हाउस में एंट्री लेने के बाद से ही इसमें लगातार कुछ न कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि किसी को भी नहीं पता होता है कि कब सलमान खान के इस शो में कोई नया ट्विस्ट आ जाए। बिग बॉस ने शोसकी शुरुआत में ही कई कड़े नियम लागू कर दिए हैं, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में वह बड़े फैसले भी ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है कि बीबी हाउस में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही हैं। जहां अभी तक सिर्फ किली पॉल की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की चर्चा थीं, वहीं अब उनके साथ-साथ कई और नाम भी सामने आ रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं कंटेस्टेंट्स के नामों के बारे में बताने जा रहे हैं...