फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: टीवी के इन सेलेब्स ने ठुकराया बिग बॉस 16 का ऑफर, अब इन कलाकारों को शो में मिल सकती है एंट्री

Mon, 01 Aug 2022 01:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस दर्शकों का पसंदीदा शो है। अपने विवादों के लिए चर्चा में रहने वाला यह शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता है।
विज्ञापन
1 of 9
Bigg Boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस दर्शकों का पसंदीदा शो है। अपने विवादों के लिए चर्चा में रहने वाला यह शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता है। यही वजह है कि लोग बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में अब बिग बॉस 16 को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है। शो के नए सीजन की अभी तक आधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई है, लेकिन यह पहले से ही सुर्खियां बटोर चुका है। फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि इस सीजन कौन से सेलेब्रिटीज घर में एंट्री करेंगे।
विज्ञापन

2 of 9
शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

एक ओर जहां कहा जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी, शिवांगी जोशी और कुछ अन्य लोगों ने इस शो को रिजेक्ट कर दिया है,  तो वहीं अंकिता लोखंडे, दिशा परमार जैसे नए नाम अब भी चर्चा में हैं। शो शुरू होने से पहले हर सोशल मीडिया पर कई नामों की चर्चा रहती है। ऐसे में इस साल भी ऐसे ही कुछ नाम सामने आए हैं। तो आइए जानते हैं इस साल शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के संभावित नामों के बारे में- 

विज्ञापन

3 of 9
दिशा परमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिशा परमार

बिग बॉस 14 ने राहुल वैद्य को इस शो का काफी फायदी मिला था। इस शो ने उनके करियर को बदल दिया था। ऐसे में अब शो के मेकर्स ने राहुल के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दिशा परमार से संपर्क किया है। लेकिन वह इस शो में शामिल होंगी या नहीं ये आने वाला वक्त ही बताएगा। 

 

4 of 9
विवियन डीसेना - फोटो : social media

विवियन डीसेना

प्यार की ये एक कहानी से लोकप्रिय हुए अभिनेता विवियन डीसेना भी इस साल शो में नजर आ सकते हैं। आखिरी बार सीरियल सिर्फ तुम में नजर आने वाले विवयन डीसेना शो के इस सीजन क हिस्सा बनेंगे या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। 

 

विज्ञापन

5 of 9
Sanaya Irani, Mohit Sehgal - फोटो : social media

मोहित सेहगल

मिले जब हम तुम से लोगों के बीच लोकप्रिय हुए अभिनेता मोहित सेहगल अपनी चॉकलेट बॉय वाली छवि के लिए काफी मशहूर थे। हालांकि, इस शो के बाद वह लाइमलाइट से दूर हो गए थे। उन्हें आखिरी बार नागिन 4 में देखा गया था। खबरों की मानें तो बिग बॉस 16 के लिए मोहित के अलावा सनाया ईरानी को भी संपर्क किया गया है। ऐसे में देखना होगा कि क्या ये जोड़ी रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला का रास्ता अपनाएगी?

विज्ञापन

6 of 9
प्राची देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

प्राची देसाई

छोटे पर्दे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली प्राची देसाई वह बॉलीवुड में भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं। बड़े पर्दे के बाद कई वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकीं प्राची सलमान खान के विवादास्पद रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए टीवी पर वापसी करेंगी? यह जानने के लुए हम बस इंतजार कर सकते हैं।

विज्ञापन

7 of 9
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अंकिता लोखंडे

टीवी की मशहूर अदाकार अंकिता लोखंडे बिग बॉस क्रिएटर्स की टॉप लिस्ट में रही हैं। उन्हें हर सीजन के लिए निर्माताओं द्वारा संपर्क किया जाता है लेकिन वह बर बार रियलिटी शो का हिस्सा बनने से इनकार कर देती हैं। जब से सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ है, वह बहुत कुछ झेल चुकी हैं। ऐसे में संभावना कम है कि वह किसी को भी राष्ट्रीय टेलीविजन पर इसके बारे में बात करने का मौका देंगी।

8 of 9
अंजलि अरोड़ा, सायशा शिंदे - फोटो : social media

अंजलि अरोड़ा और सायशा शिंदे 

कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअफ में नजर आ चुकी अंजलि अरोड़ा और सायशा शिंदे भी बिग बॉस के इस सीजन घर की सदस्य बनने की लिस्ट में शामिल है। ऐसे में दोनों बिग बॉस के घर में अपनी किस्मत आजमाएंगी या नहीं, ये तो देखने वाली बात है। इसके अलावा लॉकअप सीजन एक के विजेता मुनव्वर फारुखी का नाम भी लिस्ट में शामिल है।  

विज्ञापन

9 of 9
कनिका मान - फोटो : सोशल मीडिया

कनिका मान

हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आईं कनिका मान क नाम बिग बॉस 16 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंटस की लिस्ट में शामलि है। ऐसे में देखना होगा कि इस शो मे भी कनिका एंट्री लेती हैं  या नहीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें