साजिद खान
- फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों में एक साजिद खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। 'डरना जरूरी है', 'हे बेबी', 'हाउसफुल', 'हाउसफुल 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले साजिद की जिंदगी कंट्रोवर्सी से भरी रही है। साजिद खान, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के छोटे भाई हैं। साजिद जब महज छह साल के थे तभी उनकी माता-पिता अलग-अलग हो गए थे। अपने बचपन में आई तमाम मुश्किलों के बाद भी दोनों भाई-बहन ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आपको बता दें उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। साजिद और फराह के पिता एक फिल्म मेकर थे लेकिन लगातार मिलती नाकामी के कारण उन्होंने शराब पीना शुरू कर दी और इससे उनका लीवर खराब हो गया। महज 14 साल की उम्र में साजिद ने अपने पिता को खो दिया था।