फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 15: शो से बाहर आना चाहते थे साहिल श्रॉफ, कहा- मेरा कोई कर रहा था इंतजार

Mon, 11 Oct 2021 12:10 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में जाने के बाद शायद ही कोई खिलाड़ी बिना ट्रॉफी जीते घर से बाहर आना चाहता होगा। लेकिन इस हफ्ते घर से बाहर होने वाले सीजन के पहले कंटेस्टेंट साहिल श्रॉफ बने हैं। बिग बॉस 15 के एक फैन पेज के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि जनता के कम वोट्स की वजह से साहिल शो से बाहर हुए हैं। लेकिन शो से बाहर आने बाद साहिल श्रॉफ को कोई अफसोस नहीं हैं। अमर उजाला. कॉम से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि 'वह इस शो के लिए नहीं बने हैं। वह बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति है और इस शो में वही दिखता है जो विवादों में रहता है। ऐसे में शो का सफर मेरे लिए मुश्किल होता।' इसके साथ ही साहिल ने बताया कि उनके पास शो से बाहर आने की बड़ी वजह थी।
विज्ञापन

2 of 6
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा रहा पहला हफ्ता
साहिल कहते हैं हैरानी की बात है कि पूरे हफ्ते मैं घर में रहा, लेकिन मेरा फुटेज न के बराबर है। इस पूरे हफ्ते मैंने घर के सारे काम किए लेकिन ये सब नहीं दिखाया गया। शो में सिर्फ लड़ाईयों को ही महत्व दिया गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान 'मां' की आई याद
साहिल का शो से बाहर आकर खुश होने की वजह उनकी मां हैं। वह कहते हैं कि मेरी मां मुझे बहुत याद कर रही थीं और मैं उन्हें। मेरी मां को इस वक्त कुछ हालातों की वजह से मेरी बहुत जरुरत थी। ऐसे में मुझे शो से बाहर आने के बाद बिलकुल भी अफसोस नहीं है।

4 of 6
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
शो से बाहर जिंदगी ज्यादा बेहतर
साहिल बताते हैं कि शो से बाहर कि जिंदगी ज्यादा बेहतर है। मैं यहां अपनी मां के साथ रह सकता हूं, अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिता सकता हूं, इतना ही नहीं फूटबॉल खेल सकूंगा। ये सब शो में नहीं हो पाता। ये शो मेरे जैसे लोगों के लिए नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
अभी तो में घर में घुल मिल ही रहा था
शो से बाहर होने के बाद साहिल ने बताया कि वह शो मे अभी लोगों से घुल मिल ही रहे थे कि उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हैरानी की बात ये है कि घर में ऐसे कई सदस्य हैं जिनसे मैं बेहतर था। लेकिन शायद शो के मेकर्स ने कुछ और ही सोचा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं साहिल 
साहिल, 'द अमेजिंग रेस एशिया' के पहले सीजन के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वो देश के फेमस मॉडल हैं और कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। वह कई फेमस डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी किया है। साथ ही डॉन 2 में वह शाहरुख के साथ काम भी कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें