देशभर में कोरोना वायरस ने एक बार तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। कोरोना की तीसरी लहर में रविवार को 1 लाख 79 हजार से भी ज्यादा केस आए थे और आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है, जिसका अनुमान कई एक्सपर्ट्स लगा रहे हैं। ऐसे में इस वायरस से बचना अब मुश्किल होता जा रहा है। इस वायरस का खतरा फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं और अब टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो के सेट पर भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस की चपेट में खुद बिग बॉस आ चुके हैं। जी हां, बिग बॉस की आवाज यानी अतुल कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद अब शो पर खतरा आ गया है।